हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Ibrahim Ali Khan ने किया आइकॉनिक पोज को कॉपी, रूमर्ड गर्लफ्रेंड Palak Tiwari को आया पसंद

बॉलीवुड के यंग एक्टर इब्राहिम अली खान के हालिया पोस्ट पर रूमर्ड गर्लफ्रेंड पलक तिवारी का रिएक्शन सामने आया है। चलिए आपको बताते हैं आखिर किस पिक्चर पर अब पलक ने रिएक्ट किया है।

विज्ञापन
Ibrahim Ali Khan Post Liked By Rumoured Girlfriend Palak Tiwari

बॉलीवुड के यंग एक्टर इब्राहिम अली खान इन दिनों सोशल मीडिया पर जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक ऐसी तस्वीर शेयर की जिसने उनके फैन्स को दीवाना बना दिया है। तस्वीर में इब्राहिम ने हॉलीवुड सुपरस्टार जॉनी डेप की एक मशहूर पोज की नकल की है, लेकिन मजेदार अंदाज में। इस पोस्ट पर पलक तिवारी का रिएक्शन भी सामने आया है, जिसने एक बार फिर उनके रिलेशनशिप को लेकर चर्चाओं को हवा दे दी है।

जॉनी डेप का पोज किया कॉपी 

इब्राहिम ने सबसे पहले अपने इंस्टा स्टोरी पर जॉनी डेप की एक क्लासिक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की और लिखा, ‘काश मैं जॉनी जैसा दिख पाता…’ इसके तुरंत बाद उन्होंने अपनी ही उसी स्टाइल में खींची गई एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, ‘पर कोशिश तो कर सकता हूं!’ इस क्यूट और दिलचस्प अंदाज को उनके फैंस ने खूब सराहा। कुछ ही समय में उनके इस पोस्ट पर लाइक्स और तारीफों की बाढ़ आ गई।

विज्ञापन

पलक तिवारी का रिएक्शन

इब्राहिम के इस पोस्ट पर सबसे ज्यादा ध्यान खींचा पलक तिवारी का रिएक्शन। पलक ने ना सिर्फ इस पोस्ट को लाइक किया बल्कि उनके कुछ फैंस ने दावा किया कि उन्होंने एक दिल वाला इमोजी भी कॉमेंट में डाला। इस एक्शन के बाद एक बार फिर दोनों के रिलेशनशिप को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

क्या है इब्राहिम और पलक का रिश्ता?

इब्राहिम और पलक को अक्सर साथ में स्पॉट किया गया है, कभी डिनर डेट पर तो कभी किसी इवेंट में। हाल ही में एक इंटरव्यू में जब इब्राहिम से पलक के साथ उनके रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ कहा, ‘हम अच्छे दोस्त हैं। वह एक स्वीट गर्ल है, बस इतना ही।’ लेकिन फैंस इस जवाब से संतुष्ट नहीं लगते।

विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले साल भी दोनों की मालदीव ट्रिप की अफवाहें सामने आई थीं, हालांकि किसी ने भी इसकी पुष्टि नहीं की। बावजूद इसके, दोनों की कैमिस्ट्री और लगातार साथ देखे जाने की वजह से उनके अफेयर की चर्चाएं लगातार जारी हैं।

‘नादानियां’ से की एक्टिंग की शुरुआत

बात करें करियर की तो इब्राहिम ने हाल ही में करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म नादानियां से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। फिल्म में उनके साथ श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर भी नजर आई थीं। अपनी पहली ही फिल्म से इब्राहिम ने ये जता दिया है कि वो सिर्फ अपने पिता सैफ अली खान के बेटे भर नहीं, बल्कि खुद के टैलेंट के दम पर इंडस्ट्री में टिकने का माद्दा रखते हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Fawad-Hania जैसे स्टार्स को झटका, FWICE ने लगाया पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola