बॉलीवुड की एक खासियत है कि यहां कॉपी करने वाले हजारों बैठे हैं। जिस तरह से किसी फिल्म में हीरोइन के पहने हुए कपड़ों को लोग कॉपी करते हैं, वैसे ही बॉलीवुड भी कॉपी मास्टर बन चुका है। आपने अक्सर नोटिस किया होगा कि अगर किसी एक तरह की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल जाती है तो लोग उसी तरह की फिल्मों की लाइन लगा देते हैं। कभी-कभी एक साथ ढेर सारी देश भक्ति भरी फिल्में आने लगती हैं, तो कभी कॉमेडी फिल्मों का दौर शुरू हो जाता है।
अब लगता है साल 2025 हॉरर फिल्मों के नाम होने वाला है। इस साल ढेर सारे हॉरर प्रोजेक्ट्स आ रहे हैं। कुछ रिलीज हो चुके हैं, तो कोई इस साल के अंत तक आएगा। अब फैंस को बैक टू बैक हॉरर फिल्में और वेब सीरीज देखने को मिलने वाली हैं। चलिए जानते हैं ऐसी ही 5 फिल्मों और सीरीज के नाम जो खूब चर्चा में हैं और इस साल धमाका करने वाली हैं।
हॉन्टेड 3D: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट
‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ के बाद ‘हॉन्टेड 3D: घोस्ट्स ऑफ द पास्ट’ की अनाउंसमेंट कर दी गई है। एक वीडियो जारी कर महेश भट्ट, आनंद पंडित और विक्रम भट्ट की फिल्म का ऐलान किया गया है। इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती के बेटे महाक्षय चक्रवर्ती और चेतना पांडे लीड रोल में होंगे। ये हॉरर मूवी 26 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
‘छोरी 2’
नुसरत भरूचा, सोहा अली खान और गश्मीर महाजनी की फिल्म ‘छोरी 2’ हाल ही में प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई है। इस हॉरर फिल्म के सीक्वल को बेहद पसंद किया जा रहा है। लोग इस फिल्म की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। फैंस का कहना है कि सभी स्टार्स की एक्टिंग और फिल्म की कहानी में दम है। ‘छोरी 2’ को एक बेहतरीन डरावनी फिल्म कहा जा रहा है।
खौफ
बिग बॉस फेम चुम दरांग की वेब सीरीज भी इस लिस्ट में शामिल है जो 18 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। कुछ ही घंटों में फैंस को एक फ्रेश कहानी देखने को मिलेगी, जो उनके रोंगटे खड़े कर देगी। मेकर्स ने ‘खौफ’ के साथ हॉरर शैली में एक नया मोड़ लाने का वादा किया है। उन्होंने बताया है कि दर्शकों को इस सीरीज में रोमांचकारी अनुभव होंगे। इस ट्रेलर को देखने के बाद फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
यह भी पढ़ें: मशहूर एक्ट्रेस का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, फोन नंबर भी लीक; बोलीं- ‘बहुत डरावना है’
द भूतनी
संजय दत्त, मौनी रॉय, पलक तिवारी और सनी सिंह की हॉरर फिल्म ‘द भूतनी’ भी खूब सुर्खियों में बनी हुई है। ये फिल्म पहले 18 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। हालांकि, अब इसकी रिलीज डेट बदलकर 1 मई 2025 कर दी गई है। ऐसे में आपको इस फिल्म के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। उम्मीद है कि जब ये फिल्म थिएटर्स में रिलीज होगी तो लोगों की चीखों से थिएटर गूंज उठेगा।
संबंधित खबरें
नाना पाटेकर का कैसे हुआ निधन? घर में मिले थे बेहोश, अस्पताल में हुई मौत
31 secs agoबचपन में अच्छे क्रिकेटर थे नाना पाटेकर, विराट कोहली के बहुत बड़े फैन थे दिग्गज अभिनेता
2 mins agoNana Patekar Net Worth: 27 एकड़ का फार्महाउस और करोड़ों का बंगला, अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर, जानें
4 mins agoजब नाना पाटेकर ने अशोक सराफ की बचाई थी जान, मुश्किल वक्त में बने फरिश्ता
23 mins agoकारगिल जंग में दो महीने तक लड़े थे नाना पाटेकर, दुश्मनों के सामने डटे रहे
26 mins agoअभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
54 mins agoDrishyam 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, 6वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
1 hr agoतेज प्रताप यादव ने अचानक छोड़ा ‘Rise And Fall 2’, जानें क्या रही वजह
13 hrs ago'बिग बॉस 20' में आसिफ खान बने 'न्यूज एंकर', काजी-स्काउट के बीच मचा घमासान
15 hrs ago'राम'-'सीता' के बाद Ramayana के मेकर्स ने 'दशरथ' का पोस्टर किया रिलीज
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines