Flop Bollywood Movies in 2025: इस साल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों से उम्मीदें थीं लेकिन पहले ही महीने में बड़ी-बड़ी फिल्में औंधे मुंह गिर गई हैं। फिल्में एक के बाद धड़ाधड़ फ्लॉप हो रही हैं। चलिए आपको बताते हैं ऐसी 5 फिल्मों के बारे में जो सिनेमाघरों में रिलीज तो हुईं लेकिन कुछ खास नहीं कर पाईं।
इमरजेंसी (Emergency)
कंगना रनौत की मच अवेटेड फिल्म इमरजेंसी सिनेमाघरों में 17 जनवरी को रिलीज हुई है लेकिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ फैंस को भी काफी निराश किया है। फिल्म में कंगना रनौत की एक्टिंग की तो खूब तारीफ हुई है लेकिन इसके अलावा ऐसा कुछ खास देखने को नहीं मिला है। कंगना रनौत की इस फिल्म को रिलीज हुए 13 दिन हो गए हैं और ये अभी तक बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है।
आजाद (Azaad)
अजय देवगन के भांजे अमन देवगन और राशा ठडानी की फिल्म आजाद ने भी बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं किया है। हालांकि ये फिल्म छोटे बजट की ही थी लेकिन फिर फिल्म ने अब तक मोटा-मोटा महज 9 करोड़ का ही बिजनेस किया है।
गेम चेंजर (Game Changer)
कियारा आडवाणी और राम चरण की फिल्म गेम चेंजर हिंदी समेत कई भाषाओं में रिलीज हुई। ऐसे में उम्मीद थी कि ये फिल्म पुष्पा 2 की ही तरह कुछ धमाका करेगी लेकिन 450 करोड़ में बनी इस फिल्म ने रिलीज के 16 दिन बाद भी सिर्फ 130 करोड़ ही कमाए हैं। फिल्म दर्शकों को बिल्कुल भी रास नहीं आई है।
फतेह (Fateh)
सोनू सूद की फिल्म फतेह भी बॉक्स ऑफिस पर नंबर्स के मामले में ठंडी ही पड़ गई। इस फिल्म ने भी दर्शकों को कुछ खास इंप्रेस नहीं किया। 10 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक सिर्फ 15 करोड़ रुपये का ही बिजनेस किया है जो उम्मीदों के मुकाबले काफी कम है।
स्काई फोर्स (Sky Force)
अक्षय कुमार और वीर पहाड़िया की फिल्म स्काई फोर्स को इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक माना जा रहा था लेकिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई है। फिल्म ने रिलीज के 7 दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर महज 85 करोड़ की कमाई की है, वहीं ओवरऑल कमाई की बात करे तो फिल्म 110 करोड़ का आंकड़ा ही पार कर पाई है।
यह भी पढ़ें: Pushpa 2 OTT Release: पुष्पा 2 के फैंस को Netflix का तोहफा, देख चुके फिर देखेंगे
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
2 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
4 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
6 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
7 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
9 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
10 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
11 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
12 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines