Bollywood Flop Film: हिंदी सिनेमा में अक्सर ऐसी फिल्में बनती हैं, जिन पर पानी की तरह पैसा बहाया जाता है। कुछ फिल्में तो अपनी लागत निकाल लेती हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी मूवीज होती हैं, जो मोटी लागत और कई सुपरस्टार के होने के बाद भी फिल्म फ्लॉप साबित होती है और मेकर्स को ले डूबती हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिस पर मेकर्स ने पैसा लगाने में तो कोई कसर नहीं छोड़ी, लेकिन फिल्म अपनी लागत भी नहीं निकाल सकी। आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में…
फिल्म जीरो
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि फिल्म जीरो (Zero) है। जी हां, साल 2018 में आई शाहरुख खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर घुटने टेके और ये बेहद बुरी तरह से फ्लॉप हो गई। ना सिर्फ शाहरुख खान बल्कि इस फिल्म में किंग खान के साथ दो बड़ी हीरोइन भी थीं, लेकिन वो भी कुछ कमाल नहीं कर सकी। इस फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ ने भी अहम रोल निभाया था।
150 से 200 करोड़ रुपये
रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का बजट 150 से 200 करोड़ रुपये बताया जाता है। फिल्म की रिलीज से पहले जमकर इसके प्रमोशन किए गए, लेकिन जैसे ही फिल्म ने थिएटर में कदम रखा, तो अपने नाम की तरह इसकी परफॉरमेंस रही और ये फ्लॉप हो गई। इस फिल्म को आनंद.एल.रॉय ने डायरेक्ट किया था। वहीं, गौरी खान फिल्म की प्रोड्यूसर थीं।
5.2 रेटिंग
वहीं, अगर इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 87 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया था। इसके अलावा फिल्म ने दुनियाभर में 191 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जो जिसके बजट से कम बताई गई है। शाहरुख खान की इस फिल्म को IMDb की रेटिंग के अनुसार 10 में से केवल 5.2 रेटिंग मिली है।
शाहरुख ने किया दमदार कमबैक
इस फिल्म को करने के बाद बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने फिल्मों से थोड़ा ब्रेक लिया और इसके बाद उन्होंने जब कमबैक किया, तो एक के बाद एक कमाल की फिल्में दे डाली। भले ही शाहरुख खान ने अपने करियर में कई फ्लॉप फिल्में भी दी हैं, लेकिन किंग हमेशा किंग ही रहता है। जी हां, शाहरुख ने पठान, जवान और डंकी जैसी फिल्मों से फिर से अपना स्टारडम जमा लिया और एक बार फिर से फैंस का दिल जीत लिया।
यह भी पढ़ें- दिल्ली हाईकोर्ट ने गूगल को भेजा नोटिस, Aaradhya Bachchan की दूसरी याचिका, क्या है पूरा मामला?
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
10 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
11 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
21 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
21 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
23 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines