Bollywood First Expensive Movie: बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में हर साल कितनी ही फिल्में बनती हैं और कितनी ही हिट होती हैं। वहीं फ्लॉप की भेंट भी चढ़ती है। आज के समय हर तीसरी फिल्म का बजट हाई होता है, और उनके फ्लॉप होने से मेकर्स को तगड़ा झटका लगता है। लेकिन क्या आप हिंदी सिनेमा की पहली सबसे महंगी फिल्म के बारे में जानते हैं कि वो कौन सी थी। सबसे खास बात ये है कि उसने बजट से 10 गुना ज्यादा कमाई की और ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई। चलिए फिर जान लेते हैं उस फिल्म के बारे में…
कौन सी थी बॉलीवुड की सबसे महंगी फिल्म
जिस फिल्म की हम बात कर रहे हैं वो है ‘मुगल-ए-आजम’ जो हिंदी सिनेमा की पहली सबसे महंगी फिल्म मानी जाती है। कहा जाता है कि इस फिल्म के सेट को बनाने में पैसा पानी की तरह बहाया गया था। आईएमडीबी के मुताबिक, मुगल-ए-आजम बॉलीवुड की पहली सबसे ज्यादा बजट वाली फिल्म थी।
यह भी पढ़ें: 700 करोड़ की फिल्म ने कमाए सिर्फ 288 करोड़, मेकर्स हुए कंगाल
कब हुई थी रिलीज और कितना था बजट
इस फिल्म के बारे में ये भी जान लें कि ये मूवी साल 1960 में रिलीज हुई थी। इस मूवी का बजट 1.5 करोड़ था जो उस समय में बहुत ज्यादा था। हिंदी सिनेमा की ये पहली सबसे महंगी फिल्म थी। फिल्म के प्रोड्यूसर आसिफ का को पहले ही आभास हो गया था कि ये मूवी सुपर-डुपर हिट रहेगी। हुआ भी ऐसा ही और ये ब्लॉकबस्टर साबित हुई। आज भी लोग इसे देखना पसंद करते हैं।
लाखों में हुआ था सेट तैयार
फिल्म के सेट की बात करें तो ये उस समय का सबसे महंगा सेट था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मुगले आजम का सेट बनाने में 15 से 25 लाख रुपये लगे। फिल्म को बनाने में कुल खर्च 1.5 करोड़ रुपये आया जिसमें कलाकारों की फीस भी शामिल थी। 60 के दशक में ये एक बहुत बड़ा अमाउंट था।
कितनी हुई फिल्म की कमाई
मुगले आजम का बजट 1.5 करोड़ रुपये था, लेकिन कमाई के मामले में उसने ऐसा गदर काटा की बजट से 10 गुणा ज्यादा कमाई कर ली। रिपोर्ट के मुताबिक, मुगले आजम ने 10.80 करोड़ रुपये वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर सभी को हैरान कर दिया। फिल्म को ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में शामिल कर लिया गया। आज भी ये मूवी एवर ग्रीन है जिसे लोग देखना पसंद करते हैं। ये मूवी पहले ब्लैक एंड व्हाइट रिलीज हुई और फिर रंगीन पर्दे पर भी री-रिलीज किया गया।
ओटीटी पर कहां देख सकते हैं मूवी
फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी देख सकते हैं। जी हां, वीकेंड पर या छुट्टी वाले दिन कड़ाके की ठंड में आप इसे जी5 पर फ्री में देख सकते हैं। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें दिलीप कुमार, मधुबाला, पृथ्वीराज कपूर, निगार सुल्ताना, दुर्गा खोटे और अजीत जैसे दिग्गज स्टार्स हैं।
यह भी पढ़ें: बॉलीवुड की सबसे मनहूस फिल्म, शूटिंग के दौरान 3 की मौत, बनाने में लगे 23 साल
संबंधित खबरें
एक्टर अजय देवगन के बंगले पर चला हथौड़ा, BMC ने ढहाया 'अवैध' हिस्सा
3 hrs agoकाव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर लेंगे 7 फेरे, शादी की तारीख आई सामने
4 hrs agoHoney Singh से महाराष्ट्र साइबर सेल ने की 2 घंटे तक पूछताछ
4 hrs agoविजय-रश्मिका की फिल्म हुई रिलीज, पहले दिन 'राणाबली' ने इतनी की कमाई
6 hrs ago'हम बांग्लादेश या नेपाल नहीं, सत्ता परिवर्तन...', बोले एक्टर प्रकाश राज
7 hrs ago'राणाबाली' और 'जेलर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर गाड़े झंडे, जानें कलेक्शन
22 hrs agoसूर्यकुमार यादव बने शाहरुख खान के पड़ोसी, दुबई में खरीदा लग्जरी घर
23 hrs ago'घी मुफ्त...', कपिल शर्मा के शो में करीना कपूर ने बताया ब्यूटी सीक्रेट
23 hrs agoबॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर की Gen-Z को मैनिपुलेशन से बचने की सलाह
23 hrs agoसौरव जोशी-अवंतिका भट्ट के डेयर पर बवाल!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines