Bollywood First 100 Crore Film: हिंदी सिनेमा में मोटे से लेकर कम बजट की फिल्में आती रहती हैं. हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर आई सभी हिट नहीं होती हैं. कभी-कभी कम बजट की फिल्में भी टिकट विंडो पर कमाल कर देती हैं और कभी बड़े बजट की फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाती हैं, लेकिन आज हम आपको हिंदी सिनेमा की पहली 100 करोड़ी फिल्म के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं…
मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म
दरअसल, यहां हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि मिथुन चक्रवर्ती की फिल्म ‘डिस्को डांसर’ है. 1982 में आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया था और जमकर कलेक्शन किया था. ये फिल्म प्राइम वीडियो पर मौजूद है और इसे आईएमडीबी ने 6.5 की रेटिंग दी है. इस फिल्म को रिलीज हुए 43 साल हो गए हैं.
दुनियाभर में किया 100 करोड़ का कलेक्शन
इस फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसने दुनियाभर में 100 करोड़ की कमाई की थी. ये फिल्म ऐसा करने वाली पहली इंडियन फिल्म बनी थी. फिल्म के रनटाइम की बात करें तो 135 मिनट की इस फिल्म को लोगों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म ‘डिस्को डांसर’ में मिथुन चक्रवर्ती के अलावा राजेश खन्ना, ओम पूरी जैसे कलाकार थे.
मिथुन को रातोंरात बनाया स्टार
वहीं, अगर इस फिल्म के बजट की बात करें तो इसे सिर्फ 2 करोड़ रुपये में बनाया गया था, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर कमाल की हिट साबित हुई थी. यही वो फिल्म है, जिसने मिथुन चक्रवर्ती को रातोंरात स्टार बना दिया था. फिल्म का कलेक्शन इतना शानदार था कि इसने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे.
फिल्म का गाना हुआ था हिट
फिल्म ‘डिस्को डांसर’ का गाना ‘आई एम ए डिस्को डांसर’ बेहद पॉपुलर हुआ था. इस गाने का फीवर हर किसी पर देखने को मिला था. दुनियाभर में इस गाने ने ऐसी धूम मचा दी थी कि इसका फीवर तेजी से फैल गया था. फिल्म का निर्देशन बी. सुभाष ने किया था. वहीं, अगर फिल्म के गाने के म्यूजिक की बात करें तो इसे बप्पी लहरी ने संगीत दिया था. इस गाने के बोल फारुख कैसर ने लिखे थे. मिथुन की इस फिल्म का ये गाना आज भी बेहद पॉपुलर है.
यह भी पढ़ें- Ranbir Kapoor संग वेकेशन पर गईं Alia, दूसरी प्रेग्नेंसी की रूमर्स के बीच वीडियो वायरल
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
9 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
10 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
11 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
12 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
12 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
13 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
14 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
14 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
16 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines