Bollywood Film: हिंदी सिनेमा की कई फिल्में और सीरीज ऐसी होती हैं, जो हमेशा लोगों की जुबान पर रहती है। कुछ फिल्मों पर मोटा पैसा खर्च किया जाता है, लेकिन फिर भी वो कुछ खास कमाल नहीं कर पाती। कुछ फिल्में ऐसी होती है, जो कम बजट की होती हैं और सुपरहिट जाती हैं। इतना ही नहीं बल्कि कुछ में कई सुपरस्टार्स होने के बाद भी वो नहीं चल पाती और किसी में एक भी सुपरस्टार ना हो, लेकिन वो पूरा धमाल मचा देती है। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसमें एक भी स्टार नहीं था, लेकिन ये हिट रही और आज भी इसकी फैन फॉलोइंग खूब तगड़ी है।
पॉपुलर फिल्म ‘अग्ली’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर फिल्म ‘अग्ली’ है। इस फिल्म में कहानी और इसके एक्टर्स ने इसे इतने अच्छे से प्रजेंट किया कि लोग इसके दिवाने हो गए। इस फिल्म का बजट कम था, लेकिन फिर भी इसने बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई की और ये लोगों को खूब पसंद आई। फिल्म की कहानी में एक लापता बच्ची कल्कि के बारे में बताया गया है।
क्या है फिल्म की कहनी?
फिल्म ‘अग्ली’ की कहानी की बात करें तो इसमें एक कल्कि नाम की बच्ची होती है, जो लापता हो जाती है। फिल्म में दिखाया गया है कि कल्कि के गायब होने के बाद उसके पेरेंट्स खोजते हैं और रिश्तेदार उसे खोजने की कोशिश के साथ मौके का फायदा उठाते हैं। इस सस्पेंस ड्रामा फिल्म में राहुल भट, तेजस्विनी कोल्हापुरी, विनीत कुमार सिंह, गिरीश कुलकर्णी, रोनित रॉय, सुरवीन चावला और अंशिका श्रीवास्तव ने लीड रोल निभाया है।
क्या था फिल्म का बजट और कमाई?
वहीं, अब अगर इस फिल्म के बजट और कहानी की बात करें तो फिल्म को महज 4.5 करोड़ रुपये में बनाया गया था, लेकिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल की कमाई की और 6.24 करोड़ रुपये कमाए डाले, जो इसकी लागत से दोगुनी कमाई थी। बता दें कि गैंग्स ऑफ वासेपुर की रिलीज के दो साल बाद डायरेक्टर अनुराग कश्यप ‘अग्ली’ के साथ बड़े पर्दे पर आए थे।
लोगों को पसंद आई फिल्म की कहानी
इंडिया टुडे के अनुसार, इसे लिखते समय उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से बहुत कुछ लिया- टूटी हुई शादी, अपनी बेटी के साथ उनका रिश्ता और बहुत ज्यादा शराब पीना। अनुराग कश्यप ने इस कहानी को इस ढंग से लिखा था कि वो लोगों के दिलों में आज तक बसी हुई है।
यह भी पढ़ें- Bharti Singh क्यों अपने बेटे को लेकर नहीं आती बाहर? कॉमेडियन ने किया ये खुलासा
संबंधित खबरें
सलमान खान ने लगाई स्काउट को फटकार, लव के साथ रिश्ते पर उठाए सवाल
50 mins agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
17 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
18 hrs agoओरी बने 'तुम्बाड़' का 'हस्तर', Halloween लुक देख आप भी रह जाएंगे हैरान
20 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
21 hrs agoदिल्ली में आज है दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट, जानें सारी डिटेल्स
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', कब और कहां देखें?
23 hrs agoBigg Boss 20 में कौन बना घर का नया कप्तान? जीता कैप्टेंसी का टास्क
1 day agoप्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस संग धूमधाम से मनाया करवा चौथ
1 day ago'जेलर 2' की कमाई में 15वें दिन आई गिरावट, फिर भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही!
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines