‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला गाना नहीं आया लोगों को रास, सोशल मीडिया पर सलमान खान को किया गया ट्रोल

बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं. आज यानी 24 जनवरी को दबंग खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का एक गाना रिलीज किया गया है, जो लोगों को खास पसंद नहीं आया है. इस गाने को लेकर लोगों ने सलमान खान को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया है.

battle of galwan

बैटल ऑफ गलवान का पहला गाना रिलीज (File Photo)

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान अपनी फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं, जब से फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है लोग भाईजान की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज किया गया है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है. बता दें कि यह गाना ऐसे समय पर रिलीज किया गया है, जब पूरे देश में गंतत्रदिवस की धूम मची हुई है. भाईजान के इस गाने में आपको देशभक्ति की भावना देखने को मिल रही है, जिसकी वजह से लोग इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं. हालांकि कई ऐसे भी लोग हैं, जो इस गाने को लेकर सलमान खान को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

कब रिलीज होगी ‘बैटल ऑफ गलवान’

सलमान खान फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ का पहला गाना ‘मातृभूमि’ रिलीज हुआ है. गाना रिलीज होते ही लोगों ने इसे लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं. दरअसल लोगों का कहना है कि गाने का विजुअल्स और सलमान खान की लिप-सिंकिंग मैच नहीं हो रही है. आपको बता दें कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ के इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया है, तो वहीं अरिजीत सिंह ने इसमे अपनी दमदार आवाज दी है. सलमान खान की फिल्म ‘बैटल ऑफ गलवान’ 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

विज्ञापन

सलमान खान को किया गया ट्रोल

आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर सलमान खान को ट्रोल करते हुए लोग लिख रहे हैं कि गाने का विजुअल्स से लेकर आपकी लिप-सिंकिंग तक मैच नहीं हो रही है. वहीं दूसरे ने लिखा क्या हुआ भाई एक्सप्रेशन और लिप-सिंकिंग. हालांकि कुछ लोगों भाईजान का सपोर्ट भी किया है. उन्होंने कहा कि गाना सुनने में काफी बेहतर है लेकिन इसे स्क्रीन पर सही से उतारा नहीं गया है. यह एक देश भक्ति गाना है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ