इस एक्ट्रेस के साथ रेप सीन करते हुए Dilip Tahil ने खो दिया था कंट्रोल, अभिनेत्री ने तमाचा जड़ रोक दी शूटिंग

Dalip Tahil Birthday: बात अगर बॉलीवुड के विलेन की हो तो दलीप ताहिल का नाम आना तो लाजमी है। आज हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बता रहे हैं।

Dalip Tahil

Dalip Tahil

Dalip Tahil Birthday: बात अगर बॉलीवुड के विलेन की हो तो दलीप ताहिल का नाम आना तो लाजमी है। अपनी एक्टिंग से दर्शको के दिल में अपनी अलग पहचान बनाने वाले दलीप का आज जन्मदिन है। एक्टर के जन्मदिन पर हम आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बाते बताने जा रहे हैं। आइए जान लेते हैं…

विज्ञापन
विज्ञापन

नेगेटिव रोल में खूब जचते हैं दलीप

दलीप ताहिल अपने नेगेटिव रोल को लेकर हमेशा ही फैंस की पसंद रहते है। दर्शको को उनका विलेन का रोल खूब पसंद आता है। वहीं, एक्टर की एक फिल्म का एक किस्सा ऐसा भी है, जिसके लिए उन्हें शर्मिंदा होना पड़ा था। जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, एक रिपोर्ट के मुताबिक, अपनी एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें मशहूर एक्ट्रेस जया प्रदा के साथ रेप सीन शूट करना था। इस दौरान फिल्म की पूरी टीम शेट पर थी।

जया ने दलीप को मार दिया था जोरदार तमाचा

जैसे ही सीन की शूटिंग शुरू हुई तो एक्ट्रेस जया कुछ अनकंफर्टेबल नजर आई और फिर उन्होंने वो कर दिया, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी। जया को जब लगा कि शेट पर उनके को-एक्टर सीरियस हो गए हैं, तो उन्होंने तुरंत एक्शन लिया और उठ गई। इसके बाद एक्ट्रेस ने दलीप को एक जोरदार तमाचा जड़ दिया। ये देखकर शेट पर मौजूद हर कोई हैरान हर गया और सभी सोचने लगे कि क्या हुआ।

विज्ञापन

फिल्मी करियर

इसके बाद एक्ट्रेस ने शूटिंग रुकवा दी और फिर बहुत मनाने के बाद जया वापस शूटिंग के लिए राजी हुई थी। बता दें कि दलीप ने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया है। एक्टर के फिल्मी करियर में ‘शक्ति’, ‘त्रिदेव’, ‘बाजीगर’, ‘सोल्जर’, ‘इश्क’, ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’, ‘भाग मिल्खा भाग’ और ‘मिशन मंगल’ जैसी शानदार फिल्में शामिल है।

दो साल की सजा

इसके साथ ही बता दें कि हाल ही में एक्टर को दो साल की जेल की सजा सुनाई गई है। दरअसल, उन्हें पांच साल पुराने मामले में कोर्ट ने सजा सुनाई है। यह मामला साल 2018 का है जब दलीप शराब पीकर गाड़ी चलाते पाए गए थे। इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान एक्टर की कार ने एक ऑटो रिक्शा को कुचल दिया था जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ