सिनेमा में जहां कोई बहुत अच्छा एक्टर, कोई डायरेक्टर, कोई सिंगर तो कोई सॉन्ग राइटर है वहां लकी अली टैलेंट का पावरहाउस हैं. बहुत अच्छे सिंगर होने के साथ ही वो एक्टिंग और सांग राइटिंग भी करते हैं. आज उनके 68वें जन्मदिन पर हम आपको उनके कुछ शानदार गाने और फिल्मों की झलक देंगे.
हैरत (गाना)
रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘अंजाना अंजानी’ के सभी गाने सुपर हिट थे. इन्हीं में से एक गाना जिसने म्यूजिक लवर्स के दिलों में खास जगह बनाई ‘हैरत’ लकी अली ने ही गाय था. गाने के लिरिक्स विशाल ददलानी ने लिखे और म्यूजिक विशाल-शेखर की जोड़ी ने कम्पोज किया.
ओ सनम (गाना)
लकी अली की एल्बम ‘Sunoh’ का गाना ‘ओ सनम’ भी उनके बेस्ट कामों में गिना जाता है. गाना बिछड़े हुए प्यार के थीम पर बनाया गया था. इसका जेनेरे इंडियन पॉप है. गाने को लोगों ने बहुत पसंद किया और उसके ऑफिशियल म्यूजिक वीडियो पर 87 मिलियन व्यूज हैं.
यह भी पढ़ें: करोड़पति सिंगर क्यों बॉलीवुड छोड़ कर रहे खेती? पिता को पहचानने से भी किया था इनकार
कांटे (फिल्म)
फिल्म कांटे (2002) बॉलीवुड की उन स्टाइलिश हीस्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है, जिसमें हर किरदार की अपनी खास पहचान थी. इस फिल्म में लकी अली ने मक के किरदार को निभाया था, जो गैंग का अहम हिस्सा था. उनका सधा हुआ अभिनय और स्क्रीन पर सादगी से भरा अंदाज दर्शकों को याद रह गया. फिल्म का म्यूजिक भी खूब लोकप्रिय हुआ और लकी अली की मौजूदगी ने इसे और खास बना दिया। कांटे को आज भी बॉलीवुड की कल्ट क्राइम थ्रिलर फिल्मों में गिना जाता है.
कसक (फिल्म)
फिल्म कसक (2005) लकी अली के करियर की उन फिल्मों में से है, जिसमें उन्होंने एक अलग तरह की लव स्टोरी को पर्दे पर जिया. इसमें उन्होंने अमन नाम का किरदार निभाया था, जो सच्चे प्यार और रिश्तों की जटिलताओं के बीच फंसा दिखता है. लकी अली की गंभीर अदाकारी और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस ने किरदार को गहराई दी. फिल्म का संगीत और इमोशनल टोन दर्शकों को भाया, हालांकि यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ा असर नहीं छोड़ पाई। ‘कसक’ को आज भी उनके अभिनय सफर की यादगार फिल्मों में गिना जाता है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 19 पर बड़ा अपडेट, Salman Khan के शो के लिए Amaal Malik ने किया बड़ा सेक्रिफाइज
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
11 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
12 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
13 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
14 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
15 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
15 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
16 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines