लकी अली का 67वां जन्मदिन: गानों ही नहीं फिल्मों में भी दम दिखा चुके हैं सिंगर, यहां देखिए उनके शानदार काम की एक झलक

संगीत, एक्टिंग और सॉन्ग राइटिंग, लकी अली हर कला में माहिर हैं. उन्होंने अपनी अनोखी आवाज से इंडियन पॉप म्यूजिक को नई पहचान दी, फिल्मों में अपने सहज अभिनय से दर्शकों का दिल जीता और बतौर सॉन्ग राइटर भी अपनी छाप छोड़ी. जन्मदिन के इस खास मौके पर आइए नजर डालते हैं उनकी उन यादगार फिल्मों और गानों पर, जिन्होंने उन्हें फैंस के दिलों में हमेशा के लिए स्पेशल बना दिया.

Lucky Ali

Lucky Ali (Photo: Instagram)

सिनेमा में जहां कोई बहुत अच्छा एक्टर, कोई डायरेक्टर, कोई सिंगर तो कोई सॉन्ग राइटर है वहां लकी अली टैलेंट का पावरहाउस हैं. बहुत अच्छे सिंगर होने के साथ ही वो एक्टिंग और सांग राइटिंग भी करते हैं. आज उनके 68वें जन्मदिन पर हम आपको उनके कुछ शानदार गाने और फिल्मों की झलक देंगे.

हैरत (गाना)

रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘अंजाना अंजानी’ के सभी गाने सुपर हिट थे. इन्हीं में से एक गाना जिसने म्यूजिक लवर्स के दिलों में खास जगह बनाई ‘हैरत’ लकी अली ने ही गाय था. गाने के लिरिक्स विशाल ददलानी ने लिखे और म्यूजिक विशाल-शेखर की जोड़ी ने कम्पोज किया.

ओ सनम (गाना)

लकी अली की एल्बम ‘Sunoh’ का गाना ‘ओ सनम’ भी उनके बेस्ट कामों में गिना जाता है. गाना बिछड़े हुए प्यार के थीम पर बनाया गया था. इसका जेनेरे इंडियन पॉप है. गाने को लोगों ने बहुत पसंद किया और उसके ऑफिशियल म्यूजिक वीडियो पर 87 मिलियन व्यूज हैं.

कांटे (फिल्म)

फिल्म कांटे (2002) बॉलीवुड की उन स्टाइलिश हीस्ट फिल्मों में से एक मानी जाती है, जिसमें हर किरदार की अपनी खास पहचान थी. इस फिल्म में लकी अली ने मक के किरदार को निभाया था, जो गैंग का अहम हिस्सा था. उनका सधा हुआ अभिनय और स्क्रीन पर सादगी से भरा अंदाज दर्शकों को याद रह गया. फिल्म का म्यूजिक भी खूब लोकप्रिय हुआ और लकी अली की मौजूदगी ने इसे और खास बना दिया। कांटे को आज भी बॉलीवुड की कल्ट क्राइम थ्रिलर फिल्मों में गिना जाता है.

कसक (फिल्म)

फिल्म कसक (2005) लकी अली के करियर की उन फिल्मों में से है, जिसमें उन्होंने एक अलग तरह की लव स्टोरी को पर्दे पर जिया. इसमें उन्होंने अमन नाम का किरदार निभाया था, जो सच्चे प्यार और रिश्तों की जटिलताओं के बीच फंसा दिखता है. लकी अली की गंभीर अदाकारी और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस ने किरदार को गहराई दी. फिल्म का संगीत और इमोशनल टोन दर्शकों को भाया, हालांकि यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ा असर नहीं छोड़ पाई। ‘कसक’ को आज भी उनके अभिनय सफर की यादगार फिल्मों में गिना जाता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ