Bollywood Disaster Film: बॉलीवुड में अक्सर कई ऐसी फिल्में रिलीज होती हैं, जिनका बजट बेहद तगड़ा होता है और मेकर्स ऐसी फिल्मों पर खूब पैसा लगाते हैं। हालांकि, कई बार तो ये फिल्में सक्सेसफुल हो जाती हैं, लेकिन कई बार ना सिर्फ मेकर्स बल्कि हर किसी की मेहनत पानी की तरह बह जाती है। बॉक्स ऑफिस पर आते ही ऐसी फिल्में डिजास्टार साबित होती है। आज हम आपको हिंदी सिनेमा की ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में…
2015 में आई फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 2015 में आई फिल्म ‘बॉम्बे वेलवेट’ है। जी हां, इस फिल्म पर मेकर्स ने खूब पैसा लगाया था और इसमें एक-दो नहीं बल्कि छह स्टार्स थे, लेकिन फिर भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी डिजास्टार साबित हुई। हालांकि, जब ये फिल्म बनी थी, तो शुरू में इसको लेकर तगड़ा बज बना हुआ था, लेकिन टिकट खिड़की पर फिल्म का जादू नहीं चल पाया और ये कुछ कमाल नहीं कर पाई।
फिल्म में कई स्टार्स
फिल्म में अनुष्का शर्मा, रणबीर कपूर, करण जौहर और के के मेनन जैसे स्टार्स के अलावा रवीना टंडन और विक्की कौशल (कैमियो में) भी नजर आए थे, लेकिन इतने सारे स्टार्स भी इस फिल्म को डिजास्टार होने से नहीं रोक पाए। फिल्म की बात करें तो ये फिल्म ज्ञान प्रकाश की किताब ‘मुंबई फेबल्स’ पर आधारित है। बता दें कि इस फिल्म में रणबीर कपूर जॉन बलराज नाम के बॉक्सर का रोल निभा रहे थे और अनुष्का शर्मा जैज सिंगर रोजी के किरदार में थी।
115 करोड़ रुपये था बजट
फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें दिखाया गया है कि उनकी आशाएं और सपनों का जब हकीकत से सामना होता है तो क्या होता है? इस फिल्म में एक साधारण से इंसान की कहानी को दिखाया गया है। वहीं, अगर इस फिल्म के बजट की बात करें तो sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म का बजट 115 करोड़ रुपये था, लेकिन फिल्म दुनियाभर में सिर्फ 43.20 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी।
5.5 रेटिंग मिली थी
वहीं, अगर इसकी रेटिंग की बात करें तो imdb ने इसे 5.5 रेटिंग दी थी और इस तरह से ये हाई बजट की फिल्म भी महा डिजास्टर फिल्म साबित हुई। इतना ही नहीं बल्कि इस फिल्म के कई पार्ट बनाने के बारे में सोचा गया था, लेकिन फिल्म का पहला पार्ट ही इतना खराब रहा था, तो रिपोर्ट्स के अनुसार अनुराग कश्यप ने इसके बारे में आगे नहीं सोचा।
यह भी पढ़ें- Sanya Malhotra बनीं दुल्हन! एक्ट्रेस का 90’s वाला ब्राइडल लुक वायरल, क्या है माजरा?
संबंधित खबरें
'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
9 mins ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 hr ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
2 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
18 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
21 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
22 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
23 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
23 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
23 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines