हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

'धुरंधर 2’ का इंतजार खत्म? आदित्य धर ने टीजर को लेकर दे दिया बड़ा अपडेट

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर गदर मचाया है. फिल्म लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई है. हालांकि, अब दर्शक ‘धुरंधर 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर ने एक ऐसा हिंट दिया है, जो  काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. चलिए जानते हैं इसके बारे में.

विज्ञापन
धुरंधर 2 कब होगी रिलीज? (File Photo)

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर’ लोगों को काफी ज्यादा पसंद आई है. इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अक्षय खन्ना, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल नजर आए हैं. ‘धुरंधर’ ने कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड अपने नाम किया है. यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. हालांकि, इस फिल्म को गल्फ में बैन कर दिया गया था. लेकिन फिल्म की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा है. इतना ही नहीं अब यह फिल्म ओटीटी पर भी रिलीज की जा चुकी है, जो काफी ट्रेंड कर रही है.

यह भी पढ़ें: मिस्ट्री के शौकीन हो? ‘असुर’ और ‘पाताल लोक’ जैसी ये 5 वेब सीरीज हिला देंगी दिमाग

धुरंधर को किस ओटीटी पर देखें

आपको बता दें कि ‘धुरंधर’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है और यह काफी ज्यादा ट्रेंड कर रही है. ‘धुरंधर’ सबसे ज्यादा पाकिस्तान में देखी जा रही है. इस फिल्म ने दुनियाभर में 1300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है. वहीं अब दर्शक ‘धुरंधर पार्ट 2’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आप भी ‘धुरंधर 2’ का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपका इंतजार खत्म होने वाला है. दरअसल आज यानी 2 फरवरी को फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक स्टोरी शेयर की है, जो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. लोगो अंदाजा लगा रहे हैं कि इस पोस्ट के जरिए यह संकेत दिया जा रहा है कि कल यानी दोपहर 12:12 मिनट में धुरंधर 2 का टीजर रिलीज हो सकता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: ‘मैं भी उस दौर से गुजरा हूं…’,पलाश सेन ने बताई अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने की वजह

रणवीर सिंह से शेयर किया स्टोरी

वहीं एक्टर रणवीर सिंह ने भी अपने इंस्टाग्राम पर वही स्टोरी शेयर की है, जिसमें ब्लैक बैकग्राउंड पर रेड कलर से TOMORROW और सफेद कलर से समय 12:12 लिखा हुआ है. दरअसल दोनों के पोस्ट को देखने के बाद फैंस यह कयास लगा रहे हैं कि कल ‘धुरंधर 2’ का टीजर रिलीज हो सकता है. अब देखने वाली बात यह होगी कि कल यानी 3 फरवरी को मेकर्स और एक्टर की ओर से क्या सरप्राइज आने वाला है. 

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola