Year Ender 2024: ये साल बॉलीवुड और बी-टाउन सेलेब्स के लिए बेहद शानदार रहा है। इस साल एक के बाद एक स्टार्स शादी के बंधन में बंधे हैं। किसी ने धूमधाम से शादी रचाई, तो किसी ने सीक्रेट वेडिंग करके फैंस को चौंका दिया। कुछ लोगों ने शादी तो सादगी के साथ की, लेकिन रिसेप्शन देते हुए कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं, एक वेडिंग में फैमिली ड्रामा ने भी पूरे देश का ध्यान खींच लिया। तो चलिए जानते हैं साल 2024 में कौन-कौन दूल्हा दुल्हन बने?
Ira Khan
आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी इरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नूपुर शिखरे (Nupur Shikhare) के साथ इसी साल शादी रचाई है। ये शादी आज तक की सबसे हटके शादी थी। इस शादी में दूल्हा बनियान और निक्कर में पहुंच गया था। वहीं, दुल्हन लहंगा छोड़कर डिज्नी प्रिंसेस लुक को कॉपी करती हुई नजर आई थी। सबके फैशन सेंस की वजह से ये शादी खूब लाइमलाइट में रही।
Aaliyah Kashyap
अनुराग कश्यप की बेटी आलिया कश्यप ने हाल ही में अपने बॉयफ्रेंड शेन ग्रेइगोरे संग सात फेरे लिए हैं। इस शादी में सभी स्टार किड्स मौजूद दिखे और इस शादी में सभी रस्मों के साथ एक मॉडर्न टच देखने को मिला। आलिया कश्यप और शेन ग्रेइगोरे की किसिंग तस्वीरों ने भी खूब लाइमलाइट बटोरी है।
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbaal
हिन्दू-मुस्लिम वेडिंग होने की वजह से इस कपल को पहले तो अपने परिवार की नाराजगी झेलनी पड़ी और फिर कई जगहों पर सोनाक्षी के नाम पर खूब बवाल हुआ। सोनाक्षी की शादी में उनके भाई नहीं आए और बाद में भी वो इस शादी को लेकर खुलकर नाराजगी जताते दिखे। कोर्ट मैरिज करने के बाद सोनाक्षी और जहीर ने एक बड़ा रिसेप्शन दिया था। इस पार्टी में पूरा बॉलीवुड पहुंचा था और जिस तरह से मेहमानों और दूल्हा-दुल्हन ने एन्जॉय किया था, लोगों को भी देखकर काफी मजा आया।
Aditi Rao Hydari Siddharth
‘हीरामंडी’ एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और एक्टर सिद्धार्थ ने बेहद सादगी के साथ इस साल शादी रचाई और कई साल डेटिंग के बाद रिश्ते को नाम दे दिया। इस कपल ने अचानक शादी की तस्वीरें शेयर कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया था। इनकी सिम्पलिसिटी पर हर कोई दिल हार बैठा था।
यह भी पढ़ें: Nupur Sanon ने बर्थडे पर रिलेशनशिप किया कंफर्म? कौन है Kriti Sanon की बहन का रूमर्ड बॉयफ्रेंड?
Rakul Preet Singh Jackky Bhagnani
रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी भी इसी साल दूल्हा-दुल्हन बने हैं। कई साल तक डेट करने के बाद आखिरकार इस क्यूट कपल ने शादी का लड्डू चख ही लिया। इनकी वेडिंग फोटोज ने सोशल मीडिया पर खूब सनसनी मचाई थी। हर कोई देखना चाहता था कि ये दोनों शादी पर कैसे दिखेंगे?
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
5 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
8 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
9 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
10 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
11 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
11 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
12 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
12 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines