हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Manipur Violence: बॉलीवुड सेलेब्स का मणिपुर में हुई हैवानियत पर फूटा गुस्सा, कहा- बेहद शर्मनाक और घिनौना

विज्ञापन
Bollywood Celebs On Manipur Violence Incident

Manipur Violence Incident: मणिपुर (Manipur Violence) में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़कों पर घुमाने का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तो हर कोई सन्न रह गया।

इस घटना पर हर कोई आग बबूला हो रहा है और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। वहीं, इस हैवानियत भरी घटना पर अब अक्षय कुमार, रेणुका शहाणे, रिचा चड्ढा सहित कई बॉलीवुड सेलेब्स का भी गुस्सा फूटा है।

यह भी पढ़ें- मणिपुर वीडियो मामले में सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान, CJI चंद्रचूड़ ने पूछा- केंद्र और राज्य अब तक क्या कार्रवाई की?

विज्ञापन

अक्षय कुमार ने ट्वीट कर जताया दुख

मणिपुर में हुई इस शर्मनाक घटना को लेकर बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार ने दुख जाहिर किया है। साथ ही एक्टर ने पीड़ितों के लिए न्याय की मांग है। अक्षय ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि- “मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ हिंसा का वीडियो देखकर हिल गया, निराश हूं। मैं उम्मीद करता हूं कि दोषियों को इतनी कड़ी सजा मिलेगी कि कोई भी दोबारा ऐसी भयावह हरकत करने के बारे में न सोचे।’

Akshay Kumar On Manipur Violence Incident

विज्ञापन

रिचा चड्ढा ने घटना को बताया शर्मनाक

वहीं, मणिपुर में महिलाओं के साथ हुई दरिंदगी पर गुस्सा जाहिर करते हुए एक्ट्रेस रिचा चड्ढा ने अपने पोस्ट में इस घटना को “शर्मनाक! भयानक! अधर्म!” करार दिया है।

Richa Chadha On Manipur Violence Incident

विज्ञापन

उर्मिला मातोंडकर ने भी किया ट्वीट

मणिपुर की घटना का कड़ा विरोध करते हुए उर्मिला मातोंडकर ने लिखा कि मणिपुर वीडियो और इस फैक्ट से शॉक्ड और डरी हुई हूं। वीडियो मई का है और अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। शर्म आनी चाहिए उन लोगों को जो सत्ता के नशे में चूर हैं।

यह भी पढ़ें- Ishita Dutta Baby Boy: शादी के 6 साल बाद इशिता दत्ता-वत्सल सेठ के घर गूंजी किलकारी, एक्ट्रेस ने बेटे को दिया जन्म

विज्ञापन

urmila On Manipur Violence Incident

रेणुका शहाणे ने भी जताया दुख

वहीं, इस घटना पर एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने लिखा कि- “क्या मणिपुर में अत्याचार रोकने वाला कोई नहीं है? यदि आप दो महिलाओं के उस परेशान करने वाले वीडियो से अंदर तक नहीं हिले हैं, तो क्या खुद को इंसान कहना भी सही है, भारतीय या इंडियन तो क्या ही छोड़ दें!”

विज्ञापन

renuka On Manipur Violence Incident

वीडियो को देखने के बाद लोगों में आक्रोश

बता दें कि मणिपुर में 3 मई से इम्फाल घाटी में केंद्रित मेजोरिटी मेइती और पहाड़ियों पर कब्जा करने वाले कुकी लोगों के बीच जातीय झड़पें हो रही हैं। इस हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। ऐसे में यहां दो महिलाओं को नग्न घुमाने के वीडियो ने लोगों में आक्रोश भर दिया है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः दुनिया से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola