चाइनीज फूड से लेकर चटपटी पानी पुरी तक, Bollywood Celebs चटखारे लेकर खाते हैं फास्ट फूट
Edited By Nidhi Pal

image credit: google
Edited By Nidhi Pal

image credit: google
Bollywood Celebs Favorite Dishes: बॉलीवुड सेलेब्स जैसी लग्जरी जिंदगी जीना सभी पसंद करते हैं। सेलेब्स अपनी लाइफस्टाइल पर करोड़ों रुपये खर्च करते हैं। वह अपनी फिटनेस और टाइट का भी खास ख्याल रखते हैं। हालांकि डाइट के दौरान ये सितारे कभी-कभी चीट डाइट भी कर लेते हैं। इसी क्रम में इन सितारों को कुछ खास डिशेज भी पसंद हैं जो कि ये खास रेस्तरां से खाना पसंद करते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इन सितारों को किस रेस्टोरेंट का कौन सा खाना पसंद है।
इस लिस्ट में पहला नाम शाहरुख खान का है। एक इंटरव्यू के दौरान जब शाहरुख खान से उनका फेवरेट फूड पूछा गया तो उन्होंने तंदूरी चिकन बताया था। शाहरुख का कहना था कि मुंबई में जेडब्ल्यू मैरियट में मेजो मेजो में पास्ता का मजा लेते हैं और उन्हें होटल ताज का शामियाना भी काफी पसंद आता है।
सोनम कपूर को फैशन आइकन कहा जाता है। वह अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। एक्ट्रेस की फिटनेस को कोई ये नहीं कह सकता कि उनको स्ट्रीट फूड खाना भी पसंद होगा। एक इंटरव्यू के दौरान सोनम ने कहा था, ‘जुहू में कूपर अस्पताल के पास एक लड़का सबसे अच्छी पाव भाजी सर्व करता है, लेकिन मुझे अमर जूस सेंटर वाला भी पसंद है। एल्को पानी पुरी मेरे जीवन की सबसे अच्छी पानी पुरी है’।
रणबीर कपूर कई बार इस बात को बता चुके हैं कि वह फूडी हैं। उन्हें बाहर के साथ-साथ घर का खाना भी पसंद है। वैसे तो रणबीर को मुंबई के कई रेस्टोरेंट में से रणबीर कपूर को शहर के दो रेस्टोरेंट सबसे ज्यादा पसंद हैं। रणबीर कपूर की पहली पसंदीदा जगह हक्कासन है जो बांद्रा में स्थित है।
अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। अनुष्का शर्मा को बेंगलुरु के समर्पण का इंडियन चाइनीज फूड बहुत पसंद है। इसके अलावा वह चीट डे पर बटर चिकन मसाला खाना पसंद करती हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: