Sanjay Gadhvi Funeral: बीते दिन यानी रविवार को फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर आई, जिसने हर किसी को शोक में डाल दिया। मशहूर निर्देशक संजय गढ़वी ने 19 नवंबर 2023 को दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन की खबर ने हर किसी के चेहरे पर उदासी ला दी।
संजय के निधन से फैंस से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक में शोक की लहर छा गई। वहीं, आज 20 नवंबर, 2023 को दिवंगत निर्देशक संजय गढ़वी का अंतिम संस्कार हुआ, जिसमें तब्बू, रानी सोनू निगम सहित कई बॉलीवुड हस्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
यह भी पढ़ें- Netflix ने रोकी Bobby Deol की इस फिल्म की रिलीज, Animal एक्टर को बड़ा झटका!
बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
बता दें कि संजय गढ़वी के निधन से फिल्म इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है। आज दिवंगत संजय गढ़वी अपनी अंतिम यात्रा पर रवाना हुए। इस दौरान उन्हें बॉलीवुड सितारों ने श्रद्धांजलि दी। उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए मशहूर सिंगर सोनू निगम, अभिनेत्री रानी मुखर्जी और तब्बू समेत कई सितारे नजर आए। दिवंगत निर्देशक संजय गढ़वी का अंतिम संस्कार सोमवार 20 नवंबर को ओशिवारा क्रिमेटोरियम में किया गया है।
फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
संजय गढ़वी के अंतिम समय में उनके परिवार के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी नजर आए। इस दौरान हर कोई मायूस था और आंखों में आंसू थे। बता दें कि बीते दिन रविवार को सुबह लोखंडवाला बैक रोड में संजय गढ़वी सैर करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान अचानक से उनके सीने में दर्द उठा। आनन-फानन उन्हें नजदीकी सबसे बड़े कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने संजय गढ़वी को मृत घोषित कर दिया।
बॉलीवुड सेलेब्स ने पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि
बता दें कि उनके निधन से ना सिर्फ परिवार और फैंस बल्कि सिनेमाजगत को भी बड़ी क्षति पहुंची है। उनके निधन पर बॉलीवुड सेलेब्स ने पोस्ट कर श्रद्धांजलि दी। सभी को उनके जाने का बेहद दुखद है। संजय के निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा है। उनकी कमी को कोई पूरा नहीं कर पाएगा, लेकिन हर किसी के दिल में वो हमेशा रहेंगे।
संबंधित खबरें
रातों की नींद उड़ा देगी 8 एपिसोड वाली ये हॉरर सीरीज, आपने देखी?
11 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
13 hrs agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
14 hrs agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
19 hrs agoनाना पाटेकर के गांव का इतिहास नहीं जानते होंगे आप! इसे किले के लिए है मशहूर
20 hrs agoLIVE: नाना को याद कर इमोशनल हुए अमिताभ बच्चन, लिखा- आज उनका मैसेज नहीं आया
20 hrs agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
20 hrs ago'मेरी गाड़ी के ब्रेक काट दिए...', तनुश्री बोलीं- नाना मेरे लिए इविल डैड है
22 hrs ago‘इंडियन 3’ में फिर दिखेगा कमल हासन का दमदार अंदाज, जानें कैसी होगी कहानी?
1 day agoपंचतत्व में विलीन हुए नाना पाटेकर, अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines