लाल कुर्ता; सफेद धोती, अंबानी परिवार के Ganesh Utsav में बप्पा के रंग में रंगे सैफ, जानिए कौन-कौन पहुंचा?

Saif Ali Khan With Kareena Kapoor At Ganesh Utsav: गणेश चतुर्थी के मौके पर अंबानी परिवार में भव्य उत्सव मनाया गया। इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारे पहुंचे। सैफ अली खान के लुक ने यहां सभी का ध्यान खींचा।

Ganesh Chaturthi At Antilia

Ganesh Chaturthi At Antilia

Saif Ali Khan With Kareena Kapoor At Ganesh Utsav: गणेश चतुर्थी के इस खास मौके पर देशभर में उत्सव का माहौल है। मुंबई के एंटीलिया यानी अंबानी परिवार में भी गणपति बप्पा के आगमन की धूम है। मुकेश अंबानी और उनकी फैमिली ने इस साल मौके पर गणेश चतुर्थी को बेहद धूमधाम से मनाया और बप्पा के स्वागत के लिए हर तरफ भव्य सजावट की गई है। इस दौरान बप्पा की आरती करने के लिए बॉलीवुड के सितारों का भी मेला लग गया। चलिए आपको बताते हैं इस दौरान कौन-कौन पहुंचा।

विज्ञापन

नए जोड़े अनंत और राधिका ने सजाया घर

इस साल गणेश चतुर्थी के मौके पर मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका मर्चेंट बप्पा की मूर्ति अपने घर लेकर आए। एंटीलिया में गणपति की मूर्ति की स्थापना के साथ उत्सव की शुरुआत की गई। अनंत और राधिका की तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं, जिनमें वो बप्पा का स्वागत करते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

राधिका मर्चेंट ने इस मौके पर लाल रंग के हैवी शरारा सूट में सज-धज कर बप्पा के दर्शन किए। उनके झुमके और पोनीटेल ने उनके लुक को और भी आकर्षक बना दिया। अनंत अंबानी ने ऑरेंज कुर्ता और मैचिंग वेस्ट कोट पहना था, जिससे उनका लुक भी खास नजर आ रहा था।

विज्ञापन

सैफ-करीना ने खींचा सभी का ध्यान

अंबानी परिवार के गणेश चतुर्थी उत्सव में बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हुए। करीना कपूर और सैफ अली खान ने इस महोत्सव में पहुंचकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। दरअसल करीना कपूर ने लाल रंग के सलवार-सूट में बड़े-बड़े झुमकों के साथ पैपराजी को पोज दिए। सैफ अली खान ने सफेद धोती और मैरून कुर्ता पहन रखा था, जिसने सभी का ध्यान खींचा। सैफ के इस लुक के काफी चर्चे हो रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

विज्ञापन

सैफ के इस लुक को लेकर कई कमेंट्स भी आए। एक यूजर ने लिखा, “सैफ अली पूरी तरह गणेश भगवान के रूप में नजर आ रहे हैं।” वहीं एक दूसरे यूजर ने सैफ की धोती की तारीफ की और कहा, “करीना का लुक भी बहुत सुंदर है, लेकिन सैफ की धोती ने सबका ध्यान खींच लिया।”

बॉलीवुड सितारों का लगा मेला

सैफ अली खान और करीना कपूर के अलावा इस दौरान कई सेलेब्स उत्सव में शामिल हुए। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी भी यहां चार चांद लगाने के लिए पहुंचे। वहीं अर्जुन कपूर, काजोल, एवरग्रीन एक्ट्रेस रेखा, सोनम कपूर अपने पति आनंद के साथ, श्रद्धा कपूर, रितेश देशमुख और जेनेलिया भी यहां पर पहुंचे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ