Ranbir Kapoor से पहले वो सेलिब्रिटी, जो ED के रडार पर रहे, लिस्ट में टाइगर श्रॉफ और नेहा कक्कड़ भी

Bollywood Celebrity Who Targeted By Enforcement Directorate

Bollywood Celebrity Who Targeted By Enforcement Directorate

Bollywood Celebrity Who Targeted By Enforcement Directorate: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए है। इस बार कोई फिल्म या लुक एक्टर को चर्चा में लाने का विषय नहीं है, बल्कि इस बार एक्टर कानूनी पचड़े में फंस गए है।

विज्ञापन

जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा, हाल ही में खबर आई थी कि ऑनलाइन सट्‌टे का कारोबार चलाने वाले सौरभ चंद्राकर ED के रडार पर है और उनके साथ इस मामले में कई बॉलीवुड सितारों के नाम ED के रडार पर है।

विज्ञापन

रणबीर कपूर को ED ने भेजा समन

वहीं, अब खबर आ रही है कि इस मामले में अभिनेता रणबीर कपूर को ED ने समन भेजा है। समन के मुताबिक एक्टर को 6 अक्तूबर को ED के सामने पेश होना होगा। इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं कि रणबीर कपूर के अलावा और कौन से सितारे हैं, जो ED के रडार पर हैं। चलिए जान लेते हैं…

विज्ञापन

नेहा कक्कड़

दुबई से ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप को चलाने वाले सौरभ चंद्राकर की शादी में नेहा कक्कड़ ने शिरकत की थी। सौरभ ने अपनी शादी में करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए थे, जिसमें से यह पैसा इवेंट कंपनी और बॉलीवुड सितारों तक पहुंचा। इस मामले में सौरभ ED द्वारा जांच के दायरे में है। रिपोर्ट्स की मानें तो, इसमें नेहा कक्कड़ का भी नाम सामने आ रहा है।

टाइगर श्रॉफ

सौरभ ने अपनी शादी में करीब 200 करोड़ रुपये खर्च किए थे। वहीं, इसको लेकर सौरभ ED द्वारा जांच के दायरे में है। रिपोर्ट्स की मानें तो, इस मामले में उनके साथ टाइगर श्रॉफ का भी नाम सामने आ रहा है।

विज्ञापन

सनी लियोनी

रिपोर्ट्स की मानें तो, इस मामले में सनी लियोनी का नाम भी सामने आ रहा है। बता दें कि सौरभ की शादी में सनी ने भी शिरकत की थी।

राहत फतेह अली खान

बता दें कि सौरभ चंद्राकर की शादी में राहत फतेह अली खान ने भी शिरकत की थी। वहीं, अब अगर रिपोर्ट्स की मानें तो इस मामले में राहत फतेह अली खान भी ईडी के रडार पर है।

विज्ञापन

दर्जन भर बॉलीवुड सितारों के नाम इस मामले में फंसे

इतना ही नहीं बल्कि ED दुबई से ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप को चलाने वाले सौरभ चंद्राकर और उनके बिजनेस पार्टनर रवि उप्पल के खिलाफ 5,000 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग आरोप के मामले में जांच में जुटी हुई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस मामले में भाग्यश्री , पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, नुसरत भरूचा, कृष्णा अभिषेक जैसे दर्जन भर बॉलीवुड सितारों के नाम सामने आ रहे हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ