Bollywood Celebs Face Paranormal Activities: क्या भूत सच में होते हैं? फिल्मों में दिखाई जाने वाली पैरानॉर्मल एक्टिविटी का रियल लाइफ से कनेक्शन होता है? खैर भूतों को लेकर लोगों के अलग-अलग विचार होते हैं। कुछ लोग कहते हैं कि भूत नहीं होते और ये सिर्फ मन का वहम होता है। हालांकि बॉलीवुड इंडस्ट्री में कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज हैं, जिनका रियल लाइफ में भूतों से सामना हो चुका है। इस बात का खुलासा खुद सेलेब्स कर चुके हैं। आइए जानते हैं कि B-Town में उन सेलेब्स के बारे में जिन्हें सेट पर पैरानॉर्मल एक्टिविज का अहसास हो चुका है।
कृति सेनन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन एक बार पैरानॉर्मल एक्टिविटी को फेस कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब एक्ट्रेस फिल्म ‘दिलवाले’ की शूटिंग कर रही थीं तब शूटिंग के लिए तैयार समय उन्हें ऐसा लगा कि शायद किसी ने उन्हें धक्का दे दिया है। इसके अलावा एक बोतल बार-बार टेबल से गिर रही थी, जो काफी अजीब था।
रणवीर सिंह
बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह भी पैरानॉर्मल एक्टिविटीज को फेस कर चुकी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के सेट पर उन्हें पेशवा बाजीराव की आत्मा दिखाई दी थी। खुद एक्टर ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्हें काली दीवार पर एक शैडो दिखाई दिया था। उसकी मूंछ और पगड़ी बिल्कुल बाजीराव की तरह थी।
राजकुमार राव
इस लिस्ट में राजकुमार राव का नाम भी शामिल है। फिल्म ‘स्त्री’ की शूटिंग के दौरान वो मध्य प्रदेश के चंदेरी गए हुए थे। तब सेट पर एक शख्स बिल्डिंग से नीचे गिर गया था। आजतक समझ नहीं आया कि उसे धक्का किसने दिया।
वरुण धवन
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन भी पैरानॉर्मल एक्टिविटी से अछूते नहीं रहे हैं। फिल्म ‘एबीसीडी’ की शूटिंग के दौरान जिस होटल में एक्टर रुके हुए थे, वहां किसी सिंगर की मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रात को अक्सर वरुण धवन को किसी के गाने की आवाज सुनाई देती थी। कई बार दरवाजे भी खुद से खुलने लग जाते थे।
गोविंदा
बॉलीवुड के हीरो नंबर वन यानी गोविंदा का सामना भी भूतों से हो चुका है। एक्टर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक फिल्म की शूटिंग के दौरान वो जिस होटल में रुके थे, वहां उन्हें अहसास हुआ कि कोई औरत उनकी छाती पर बैठी हुई है। हालांकि थोड़ी देर बात ही वो औरत वहां से गायब हो गई।
यह भी पढ़ें: लोग मर रहे, और ये… Covishield बनाने वाली कंपनी की डायरेक्टर Natasha Poonawalla के जलवे देख भड़के यूजर्स
बिपाशा बसु
बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने कई हॉरर फिल्मों में काम किया है। हालांकि उन्होंने रियल लाइफ में भी भूतों का सामना किया है। फिल्म ‘राज’ की शूटिंग के दौरान होटल में उन्हें कुछ पैरानॉर्मल चीजों का अहसास हो रहा था। इतना ही नहीं उन्हें फिल्म के डायलॉग भी ठीक से याद नहीं हो पा रहे थे। इसके बाद उन्होंने रूम तक बदल दिया था।
सारा अली खान
बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने अपनी फिल्म ‘गैसलाइट’ के दौरान कुछ अजीब सा एक्सपीरियंस किया था। इस बात का जिक्र फिल्म में उनकी को-एक्ट्रेस चित्रागंदा ने एक इंटरव्यू में किया और बताया था कि जिस महल में सारा रुकी थीं, वहां उन्हें कुछ अजीब सी चीजें महसूस हुई थीं। जब वो बाथरूम गईं तो उन्हें एहसास हुआ कि कोई हवा के झोके की तरह से उधर से गुजरा है। इस घटना के अगले दिन ही सारा ने महल छोड़ दिया और होटल में शिफ्ट हो गईं।
Tags- Catch us for latest Bollywood News, New Bollywood Movies update, Box office collection, New Movies Release , Bollywood News Hindi, Entertainment News, Bollywood Live News Today & Upcoming Movies 2024 and stay updated with latest hindi movies only on hindinews24online
संबंधित खबरें
विवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
10 hrs agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
12 hrs ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
13 hrs agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
13 hrs agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
15 hrs agoDrishyam 3 OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां देख सकेंगे दृश्यम 3? यहां जानिए
16 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
1 day agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
1 day agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
1 day agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines