Bollywood Reaction on Vinesh Phogat Disqualified: ओलिंपिक्स 2024 में भारतीय फैंस को तगड़ा झटका लगा जब रेसलर विनेश फोगाट को फाइनल खेलने से पहले ही अयोग्य घोषित कर दिया गया। ऐसा कहा गया कि विनेश का 100 ग्राम वजह बढ़ गया जिससे की वो मुकाबला खेलने से पहले ही अयोग्य हो गईं। इस खबर से इंडियन फैंस का दिल टूट गया है, क्योंकि आज के मैच के बाद भारत के पास इस ओलिंपक्स से गोल्ड या सिल्वर मेडल आने वाला था। इस पर अब बॉलीवुड से भी रिएक्शन्स देखने को मिल रहे हैं। अभिनेत्री हेमा मालिनी से लेकर स्वरा भास्कर तक हर किसी ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया इस मामले पर शेयर की है।
हेमा मालिनी ने कहा- हम सब के लिए सबक
विनेश फोगाट के बाहर होने पर हेमा मालिनी ने कहा कि ये बहुत ही हैरान कर देने वाला मामला है। ये बहुत अजीब बात है कि 100 ग्राम ज्यादा वजन होने के चलते डिसक्वालीफाई कर दिया गया। मथुरा से सासंद हेमा मालिनी ने कहा कि अपने वजन को नियंत्रण में रखना बेहद महत्वपूर्ण है। ये हम सभी के लिए एक बहुत बड़ी सीख है। मैं चाहती हूं कि वो जल्दी से 100 ग्राम वजन कम कर ले। लेकिन अब उसके हाथ से ये अवसर निकल चुका है।
स्वरा भास्कर ने मामले पर क्या कहा?
जैसे ही बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ये खबर सुनी उन्होंने तुरंत अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा है, ‘100 ग्राम ओवरवेट वाली स्टोरी पर किसे यकीन है?’। स्वरा भास्कर को यकीन ही नहीं हो रहा है कि भारतीय रेसलर के साथ ऐसा किया गया है। वहीं हुमा कुरैशी ने भी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि ‘प्लीज कह दो कि कुछ किया जा सकता है। उन्हें इन्हें लड़ने देना ही होगा।’
Bollywood Reaction on Vinesh Phogat Disqualified
अर्जुन रामपाल-फरहान अख्तर ने उठाए सवाल
फिल्म एक्टर अर्जुन रामपाल ने भी इस मामले पर अपनी निराशा जाहिर की है। उन्होंने लिखा है, ‘ऐसा नहीं हो सकता। उन लोगों ने विनेश फोगाट को सिर्फ 100 ग्राम ज्यादा होने पर निकाल दिया। ये सच नहीं हो सकता। कह दो कि ये बदल सकता है और अब भी उम्मीद है।’ वहीं फरहान अख्तर ने लिखा कि विनेश की फोटो को शेयर कर लिखा है, ‘प्रिय विनेश, लोग सिर्फ सोच सकते हैं कि आपको इससे कितनी ठेस पहुंची होगी। लेकिन हमें आप पर बेहद गर्व है और जो आपने स्पोर्ट्स के लिए जो किया उस पर भी। आप हमेशा चैंपियन और मिलियन भारतीयों की प्रेरणा रहोगी। अपना सिर गर्व से ऊंचा रखिए।’
विक्की कौशल ने विनेश को कहा विनर
एक्टर विक्की कौशल ने विनेश फोगाट की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि ये विनर हैं बिना मेडल के ही। इसके अलावा तापसी पन्नू भी विनेश के बारे में कहा कि ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन सच कहूं तो विनेश ने अपना स्थान गोल्ड जीतने से भी ऊपर कर लिया है। वहीं रकुल प्रीत सिंह ने भी विनेश की हार पर कहा कि उनका दिल टूट गया है। फिल्म ‘दंगल’ में काम कर चुकीं फातिमा सना शेख ने विनेश को लेकर कहा कि इस खबर को सुनने के बादउनका दिल टूट चुका है ।
Bollywood Reaction on Vinesh Phogat Disqualified
यह भी पढ़ें: विनेश फोगाट की जीत पर कंगना रनौत का तंज, बोलीं- कभी आंदोलन में…
संबंधित खबरें
हिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
24 mins agoBigg Boss 20 में नहीं होगा एविक्शन, एक कंटेस्टेंट ने खोई लाइफलाइन
1 hr ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
1 hr agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
3 hrs agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
3 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
3 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
13 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
17 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
19 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines