Bollywood Celebs Babies Unique Name 2025: बॉलीवुड सेलेब्स के लिए साल 2025 काफी खास रहा है. इस साल कई फेमस सेलेब्स ने अपने बच्चों का वेलकम किया है. वहीं इन सेलेब्स ने अपने न्यू बॉर्न बेबीज के नाम भी काफी यूनिक रखे. हाल ही में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी नन्ही परी की पहली झलक दिखाते हुए यूनिक नेम भी रिवील किया. कियारा-सिद्धार्थ से लेकर अरबाज-शूरा खान तक के बच्चों के नाम काफी यूनिक हैं. चलिए जानते हैं इस लिस्ट में और किन-किन सेलेब्स का नाम शामिल है?
कियारा आडवाणी-सिद्धार्थ मल्होत्रा
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इसी साल 15 जुलाई को बेबी गर्ल के वेलकम की खुशखबरी अपने फैंस को सुनाई थी. कियारा-सिद्धार्थ ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर ऐलान किया था. वहीं बेबी गर्ल के जन्म के 3 महीने बाद कपल ने अपनी लाडली का नाम भी रिवील किया. कियारा और सिद्धार्थ ने अपनी राजकुमारी का नाम ‘सरायाह मल्होत्रा’ रखा है.
यह भी पढ़ें: Kiara Advani-Sidharth Malhotra ने अपनी नन्ही लाडली की दिखाई पहली झलक, रखा यूनिक नाम; जानिए मतलब
परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने भी अपने फर्स्ट बेबी बॉय का वेलकम इसी साल किया. 19 अक्टूबर को कपल ने बेबी के वेलकम की खुशखबरी इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर फैंस को दी थी. कपल ने अपने बेटे का नाम ‘नीर’ रखा है. परिणीति और राघव ने इंस्टाग्राम पर बेबी के साथ एक क्यूट फोटो शेयर कर नाम रिवील किया था. फैंस को ये नाम काफी पसंद आया.
अथिया शेट्टी-केएल राहुल
अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने अपनी बेटी का नाम ‘इवाराह’ रखा. कपल ने अपनी नन्ही परी का वेलकम इस साल 24 मार्च को किया था. कपल की बेटी का नाम भी काफी यूनिक है. इंस्टाग्राम पर अथिया और केएल राहुल ने भी बेबी की पहली झलक दिखाते हुए यूनिक नाम रिवील किया था. वहीं अथिया और राहुल की इस पोस्ट पर उनके फैंस ने खूब प्यार भी लुटाया था.
इलियाना डिक्रूज-माइकल डोलन
इलियाना डिक्रूज और माइकल डोलन ने इस साल अपने दूसरे बच्चे का 19 जून को वेलकम किया था. वहीं फैंस को गुड न्यूज देते हुए एक्ट्रेस ने ये गुड न्यूज सुनाई थी और बेबी का नाम ‘कीनू राफे डोलन’ रखा. इलियाना के बेबी बॉय का नाम भी काफी यूनिक लगा, वहीं इलियाना के फैंस को भी उनके बेबी बॉय का नाम काफी पसंद आया.
यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra के मां बनने पर खुशी से झूमीं प्रियंका चोपड़ा, बॉलीवुड सितारों ने भी दी बधाई
शूरा खान-अरबाज खान
अरबाज खान और शूरा खान ने भी अपने पहली बेबी गर्ल का वेलकम इसी साल 5 अक्टूबर को किया था. वहीं बेबी के वेलकम की खबर कपल ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर की थी. इसके साथ ही शूरा और अरबाज ने अपनी बेटी का नाम भी रिवील किया था. कपल ने अपनी बेटी का नाम ‘सिपारा’ रखा, ये नाम भी काफी यूनिक है.
संबंधित खबरें
'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
30 mins agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
1 hr agoLIVE: 'नई-नवेली' का 'द वर्ल्ड ऑफ मोहिनी' गाना हुआ रिलीज
2 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
2 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
12 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
16 hrs agoमदीना में मिस्टर फैजू ने किया निकाह, सामने आई दुल्हन की तस्वीर
17 hrs agoथिएटर्स के बाद OTT पर बदलेगी नानी की ‘द पैराडाइज’ की कहानी?
18 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
19 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines