The Diplomat ने पहले वीकेंड छाप डाले कितने नोट, 10 करोड़ का आंकड़ा किया पार या रह गई दूर?

The Diplomat Box Office Collection: जॉन अब्राहिम की फिल्म ‘द डिप्लोमैट’ ने पहले वीकेंड पर क्या कुछ कमाल दिखाया है। क्या रहा फिल्म के तीसरे दिन का कलेक्शन, चलिए आपको बताते हैं।

The Diplomat Box Office Collection

The Diplomat Box Office Collection

The Diplomat Box Office Collection: जॉन अब्राहम स्टारर ‘द डिप्लोमैट’ ने अपने शुरुआती तीन दिनों में बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। सच्ची घटनाओं पर आधारित इस थ्रिलर ड्रामा ने वीकेंड में 13.30 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म की कहानी भारतीय लड़की उजमा अहमद की है, जो धोखे से पाकिस्तान पहुंच जाती है और फिर वहां से बचकर निकलने के लिए संघर्ष करती है।

विज्ञापन

पहले तीन दिनों में ठीक-ठाक कमाई 

शिवम नायर के निर्देशन में बनी ‘द डिप्लोमैट’ ने अपने पहले दिन 4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। शनिवार को फिल्म की कमाई में 16 प्रतिशत का उछाल आया और इसने 4.65 करोड़ रुपये जुटाए। रविवार को भी फिल्म ने इसी गति को बरकरार रखते हुए फिर से 4.65 करोड़ रुपये की कमाई की। इस तरह वीकेंड का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 13.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

विज्ञापन

रियल इंसीडेंट पर आधारित है फिल्म

फिल्म की कहानी उजमा अहमद की जिंदगी से प्रेरित है, जिसे प्यार के नाम पर धोखा देकर पाकिस्तान ले जाया जाता है। वहां से बचकर भारत लौटना उसके लिए आसान नहीं होता। इसी दौरान वो भारतीय राजनयिक जे.पी. सिंह से मदद मांगती है। जॉन अब्राहम ने जे.पी. सिंह के किरदार को पूरी ईमानदारी से निभाया है और उनके अभिनय की काफी सराहना हो रही है।

विज्ञापन

क्रिटिक्स और दर्शकों से मिल रही तारीफ

‘द डिप्लोमैट’ को न सिर्फ दर्शकों बल्कि समीक्षकों से भी अच्छी प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। फिल्म की पटकथा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। जॉन अब्राहम के अभिनय की तारीफ करते हुए एक समीक्षक ने लिखा, ‘ये जॉन की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस में से एक है। उन्होंने अपने किरदार को गहरी संवेदनशीलता और मजबूती के साथ निभाया है। खासतौर पर उनके डायलॉग्स, जो पाकिस्तान के अधिकारियों को चतुराई से जवाब देते हैं, दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं।’

‘छावा’ से मिल रही टक्कर

हालांकि इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर ‘छावा’ ने ‘द डिप्लोमैट’ को कड़ी टक्कर दी है। ‘छावा’ ने पांचवें रविवार को 8 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए इस हफ्ते का सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बनने का गौरव मिला। लेकिन ‘द डिप्लोमैट’ भी मजबूत स्थिति में बनी हुई है और लगातार अच्छी कमाई कर रही है।

विज्ञापन

अब ये देखना दिलचस्प होगा कि वीकडेज में फिल्म की कमाई की रफ्तार कैसी रहती है। अगर फिल्म की सकारात्मक चर्चा यूं ही बनी रहती है, तो आने वाले दिनों में ये और मजबूत स्थिति में पहुंच सकती है। कुल मिलाकर ‘द डिप्लोमैट’ ने अपनी दमदार कहानी और जॉन अब्राहम की शानदार एक्टिंग के दम पर दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ