Singham Again Vs Bhool Bhulaiyaa 3 At Box Office: इस बार दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका होने वाला है। एक तरफ अजय देवगन और रोहित शेट्टी की जोड़ी अपनी फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के रिलीज के लिए तैयार है तो वहीं दूसरी तरफ कार्तिक आर्यन, विद्या बालन और माधुरी दीक्षित की फिल्म भूल भुलैया 3 का फीवर फैंस के सर चढ़कर बोलने के लिए तैयार है। हर कोई पहले से ही अपनी-अपनी पसंद की फिल्म को देखने का मन बना चुका है। पहले दिन दोनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर धमाल करने का अनुमान लगाया जा रहा है। चलिए आपको बताते हैं कौन सी फिल्म का पहले दिन कितने करोड़ रुपये कमाने का टारगेट सेट किया गया है।
बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी टक्कर की उम्मीद
दिवाली के मौके पर इस बार बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला काफी रोचक होने वाला है। अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगैन’ और कार्तिक आर्यन की ‘भूल भुलैया 3’ के बीच जबरदस्त टक्कर होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘सिंघम अगैन’ पहले दिन 35 करोड़ रुपये की ओपनिंग की उम्मीद कर रही है, जबकि ‘भूल भुलैया 3’ 25 करोड़ रुपये का लक्ष्य बना रही है। दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग में काफी दिलचस्पी देखी जा रही है, जिससे ये मुकाबला वाकई तगड़ा होने वाला है।
एडवांस बुकिंग में कौन आगे?
हाल ही में आई इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘भूल भुलैया 3’ ने 4,552 शो के लिए एडवांस बुकिंग खोली है, जिसके बाद 63,317 टिकट बेचे जा चुके हैं, जिससे कुल 1.69 करोड़ रुपये की कमाई हुई है। गुजरात में इस फिल्म को सबसे ज्यादा स्क्रीनिंग मिली हैं, जहां 965 शो में से 50 शो लगभग भरे हुए हैं। वहीं ‘सिंघम अगैन’ ने भी अपनी एडवांस बुकिंग में 4,041 शो के लिए 25,638 टिकट बेचे हैं, जिसकी कमाई 75.36 लाख रुपये हुई है।
‘सिंघम अगेन’ के पीछे रहने का कारण
भले ही रोहित शेट्टी की ‘सिंघम अगैन’ फिलहाल ‘भूल भुलैया 3’ से टिकट बेचने के मामले में पीछे हो, लेकिन इसकी वजह इसकी देर से शुरू हुई एडवांस बुकिंग है। दोनों फिल्मों के लिए स्क्रीन रेश्यो लगभग 60:40 होने की संभावना है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘सिंघम अगैन’ 35 करोड़ रुपये के आस-पास ओपनिंग ले सकती है, जबकि ‘भूल भुलैया 3’ की शुरुआत 23 से 25 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है।
आपको बता दें दिवाली की इस बड़ी रिलीज के साथ ‘सिंघम अगैन’ अपने फ्रैंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसमें करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ, रणवीर सिंह और टाइगर श्रॉफ जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस तरह दोनों फिल्मों के बीच की टक्कर से दर्शकों को भरपूर एंटरटेनमेंट मिलने वाला है।
यह भी पढ़ें: ‘मैं क्या सिर्फ किसी की पत्नी बनने के लिए ही पैदा हुई’, Salman Khan की एक्स भाभी का चौंकाने वाला बयान
संबंधित खबरें
'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
44 mins ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 hr agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
3 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
4 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
20 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
22 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
1 day agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines