Bollywood Biggest Flop Movie: सिनेमाघरों में हर साल बड़े बजट की फिल्में रिलीज होती हैं, जिनसे सिर्फ मेकर्स को नहीं बल्कि दर्शकों को भी काफी उम्मीदे रहती हैं। इस साल रिलीज हुई फिल्म ‘कंगुवा‘ और ‘सिंघम अगेन’ से दर्शकों को काफी उम्मीदें थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इनका हाल बेहाल रहा। आज हम आपको बॉलीवुड की ऐसी ही फिल्म के बारे में बताएंगे जिसमें एक नहीं बल्कि 3 बड़े सुपरस्टार्स थे। फिल्म का बजट 150 करोड़ रुपये था। रिलीज से पहले फिल्म को लेकर लोगों में क्रेज दिखा लेकिन रिलीज के बाद फिल्म महाफ्लॉप साबित हुई।
2023 की थी मच अवेटेड फिल्म
हम जिस बॉलीवुड फिल्म की बात कर रहे हैं, उसे पिछले साल ही सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। यह 2023 की मच अवेटेड फिल्म थी लेकिन रिलीज होने के बाद इसे क्रिटिक से भी निगेटिव रिव्यू मिले। दर्शकों ने फिल्म को देखने के बाद भर भरकर इसकी आलोचना करनी शुरू कर दी। सिनेमाघरों में कुर्सियां खाली पड़ी रहीं और कमाई की बात करें तो 150 करोड़ के बजट वाली यह फिल्म अपनी झोली में सिर्फ 13 करोड़ रुपये बटोर पाई।
यह भी पढ़ें: सुनीता नहीं तो किसने गोली मारी? एक्ट्रेस के सवाल पर जब हैरान हुए गोविंदा, सुनाया किस्सा
तीन बड़े स्टार्स लीड रोल में
2023 की इस महाफ्लॉप फिल्म में अमिताभ बच्चन, टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन लीड किरदार में थे। अब आप समझ गए होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम ‘गणपत: ए हीरो इज बॉर्न’ है, जिसे पिछले साल दशहरा के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया। बाघी और हीरोपंती जैसी हिट एक्शन फिल्में दे चुके टाइगर की इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें थीं लेकिन वह सब चकनाचूर हो गईं।
बॉक्स ऑफिस पर कितनी कमाई
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘गणपत: ए हीरो इज बॉर्न’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर महज 2.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। इसके बाद कमाई का आंकड़ा और गिरता गया। फिल्म ने इंडिया बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 13.02 करोड़ रुपये कमाए जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 18 करोड़ रुपये हुई। यही कारण था कि अमिताभ बच्चन और टाइगर श्रॉफ की यह फिल्म महाफ्लॉप साबित हुई।
टाइगर श्रॉफ की नई फिल्म अनाउंस
जाहिर है कि पिछले कुछ वक्त से टाइगर श्रॉफ ब्लॉकबस्टर फिल्में नहीं दे रहे हैं। ‘गणपत: ए हीरो इज बॉर्न’ के बाद इस साल वह फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार भी मुख्य भूमिका में थे लेकिन यह फिल्म भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी। हाल ही में टाइगर ने अपनी अगली फिल्म ‘बागी 4’ अनाउंस की दी है।
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
4 hrs agoहनी सिंह के भतीजे की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रैपर को लगा सदमा
8 hrs agoदिल्ली के बाद अब कहां होगा दिलजीत दोसांझ का कॉन्सर्ट? 6 शहरों में है शो
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
9 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
10 hrs agoBigg Boss 20 में शॉकिंग एविक्शन, इस कंटेस्टेंट का टूटेगा विनर बनने का सपना!
11 hrs agoLIVE: 'सीता' का किरदार निभाने के लिए साई पल्लवी ने किया था मेडिटेशन
11 hrs ago800 करोड़ के करीब पहुंची 'जेलर 2', बॉक्स ऑफिस पर 17वें दिन कितनी की कमाई?
12 hrs agoआमिर की तीसरी शादी पर शहजाद खान ने दिया मजेदार जवाब
1 day ago'शूटआउट एट वडाला' के डायरेक्टर संजय गुप्ता का हुआ निधन, शोक में सिनेमा जगत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines