Bollywood Biggest Flop Movie: फिल्म इंडस्ट्री में हर साल कई सारी फिल्में बनती हैं, उनमें से कुछ हिट होती हैं तो कुछ फ्लॉप। कम बजट की फिल्म न चले तो इतना फर्क नहीं पड़ता, लेकिन हाई बजट फिल्में फ्लॉप हो जाएं तो काफी नुकसान होता है। आज हम एक ऐसी ही मूवी के बारे में बताने जा रहे हैं जो हाई बजट थी लेकिन वो इतनी बुरी तरह फेल हुई की अपने बजट से आधी कमाई ही कर पाई। ऐसे में उसकी वजह से मेकर्स तो मानो कंगाल ही हो गए। आइए आपको भी बता देते हैं फिल्म का नाम और उसकी कमाई से लेकर बजट तक सब कुछ…
कौन सी थी वो फिल्म?
इंडस्ट्री की ऐसी बहुत सी फिल्में हैं जिनकी वजह से मेकर्स की तिजोरियां खाली हो गई हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं जो इतनी बुरी तरह फ्लॉप हुई थी कि बजट को पार करना तो दूर आधी कमाई भी नहीं कर पाई। इस मूवी का नाम है ‘आदिपुरुष’ (Adipurush) जिसमें पैन इंडिया स्टार प्रभास (Prabhas) थे। मूवी से काफी उम्मीदें थी लेकिन ये तो महा डिजास्टर साबित हुई।
यह भी पढ़ें: Emergency Trailer: कंगना रनौत ने किया ‘युद्ध’ का ऐलान, बोलीं ‘कौरवों के खिलाफ’…
रामायण पर आधारित थी फिल्म
प्रभास की फिल्म आदिपुरुष महाकाव्य रामायण पर आधारित थी। इस फिल्म के सेट को बनाने में पैसा पानी की तरह बहाया गया लेकिन उसका कोई फायदा नहीं हुआ और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। जब फिल्म का टीजर और ट्रेलर आया था तभी ये क्लियर हो गया था कि फिल्म की कहानी में दम नहीं है। हुआ भी कुछ ऐसा ही कि मूवी को देखने के लिए थिएटर को ऑडियंस ही नहीं मिली।
कितना था बजट और कलेक्शन
फिल्म के बजट की बात करें तो वो 700 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। इतने हाई बजट वाली फिल्म ने ऐसा निराश किया कि उसकी कमाई ने मेकर्स को रुला ही दिया। वहीं प्रभास की एक्टिंग पर भी सवाल उठा, कि अब दम नहीं रहा। लोगों ने तो एक्स (ट्विटर) पर यहां तक कह दिया था कि टाइम वेस्ट मूवी है। फिल्म की कमाई की बात करें तो Scanilk की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 288 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड 393 करोड़ रुपये की कमाई की। ये फिल्म सिनेमाघरों में 16 जून साल 2023 को रिलीज हुई थी।
यह भी पढ़ें: Karanveer को टॉप 2 से बाहर निकालेगा उनका एटीट्यूड? टूटेगा विनर बनने का सपना!
संबंधित खबरें
'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
5 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
7 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
8 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
9 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
9 hrs ago'जेलर 2' की कमाई में 13वें दिन आई गिरावट, फिर भी मेकर्स की हुई चांदी-चांदी
10 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
1 day agoCID बनाने वाले बीपी सिंह का 77 की उम्र में हुआ निधन, हार्ट अटैक से गई जान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines