Bollywood 2025 Biggest Film: हिंदी सिनेमा में हर साल ना जाने कितनी फिल्में रिलीज होती हैं। कुछ हिट निकलती हैं, तो कुछ बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो जाती हैं। आज हम आपको साल 2025 की अब तक की सबसे बड़ी हिट फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसने 2000 % का प्रॉफिट अपने नाम किया है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है? तो आइए इसके बारे में आपको बताते हैं…
2025 की महाब्लॉकबस्टर फिल्म
दरअसल, हम जिस पॉपुलर फिल्म की बात कर रहे हैं, वो साल 2025 में रिलीज हुई फिल्म ‘महाअवतार नरसिंह’ है। जी हां, ‘महाअवतार नरसिंह’ को 25 जुलाई को रिलीज किया गया था। फिल्म ने आते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया और जमकर कलेक्शन किया। इस फिल्म के बजट की बात करें तो इसे सिर्फ 15 करोड़ रुपये में बनाया गया था।
फिल्म ने लूटा बॉक्स ऑफिस
फिल्म जैसे ही बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई, तो इसने धीरे-धीरे अपनी पकड़ बनानी शुरू की और बॉक्स ऑफिस पर कमाई करती चली गई। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिससे ये इस टाइम की सबसे बड़ी पौराणिक फिल्मों में से एक निकलकर सामने आई है। फिल्म के VFX, एनीमेशन, वॉयस एक्टिंग और कहानी ने दर्शकों का दिल जीता लिया है।
थिएटर में 50 दिन पूरे
बता दें कि इस फिल्म में भक्त प्रह्लाद की अटूट भक्ति और असुर राजा हिरण्यकश्यप पर भगवान विष्णु के नरसिंह की कहानी को आधुनिक एनीमेशन और इतिहास की झलक के साथ नए अंदाज में पेश किया गया है, जो इसे यूनिक बनाती है। फिल्म को रिलीज हुए 50 दिन हो गए हैं और इसने कमाल के सक्सेस हासिल की है। हर किसी ने फिल्म की तारीफ की है।
अश्विन कुमार ने किया है निर्देशन
फिल्म ‘महाअवतार नरसिंह’ की बात करें तो इसका निर्देशन अश्विन कुमार ने किया है। फिल्म को होम्बले फिल्म्स और क्लीम प्रोडक्शंस ने बनाया है। इतना ही नहीं बल्कि इस एनिमेटेड फ्रैंचाइजी के पहले पार्ट के बाद इसकी छह फिल्में साल 2037 तक रिलीज की जाएगी। देखने वाली बात होगी कि आने वाली फिल्मों को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है?
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19: तीसरे वीक में कौन बना दर्शकों का चहेता? देखें टॉप 5 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट
संबंधित खबरें
'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
5 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
8 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
9 hrs agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
10 hrs ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
10 hrs agoकौन है हैरी बॉक्सर उर्फ हरिचंद? एक्टर तुषार कपूर को दी जान से मारने की धमकी
10 hrs agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
12 hrs agoLIVE: 'रामायण' का नया प्रोमो हुआ रिलीज, 'सीता' के अवतार में छाईं साई पल्लवी
12 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
13 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines