Bollywood Actresses Breast Cancer: तमिल फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस सिंधु (Sindhu) का 42 साल की उम्र में ब्रेस्ट कैंसर (Breast Cancer) से निधन हो गया है। एक्ट्रेस को साल 2020 में अपनी इस बीमारी के बारे में पता चला था, जिसके बाद से एक्ट्रेस अपना इलाज करवा रही थीं। इसके लिए उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फाइनेंशियल मदद भी मांगी थी। रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार (7 अगस्त) को एक्ट्रेस ने दुनिया को अलविदा कह दिया। हालांकि, ये कोई पहला मौका नहीं है जब किसी एक्ट्रेस को ब्रेस्ट कैंसर होने की या इस बीमारी से निधन की खबर ने सबको हैरान और परेशान कर दिया है।
इससे पहले भी बॉलीवुड की कई ऐसी एक्ट्रेसेस हैं, जो इस बीमारी (Actresses Breast Cancer) का शिकार हो चुकी हैं। आज हम आपको ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो इस बीमारी का शिकार हो चुकी हैं और इससे जंग जीत कर अपनी जिंदगी हासिल की।
Mahima Chaudhary
यह भी पढ़ें: ब्रेस्ट कैंसर से जिंदगी की जंग हार गई मशहूर अभिनेत्री, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महिमा चौधरी (Mahima Chaudhary)
बॉलीवुड की बड़ी और टॉप एक्ट्रेस में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस महिमा चौधरी (Mahima Chaudhary) भी इस बीमारी का शिकार हो चुकी हैं। इस बात की जानकारी एक्टर अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर करते हुए दी थी। इस बीमारी के चलते उनका पूरा लुक ही बदल चुका था। जैसे ही फैंस को एक्ट्रेस की बीमारी के बारे में पता चला तो वो हैरान रह गए थे।
Mumtaz
मुमताज (Mumtaz)
70 के दशक में अपनी अदाओं और खूबसूरती से सभी को अपना दीवाना बनाने वाली एक्ट्रेस मुमताज (Mumtaz) भी इस गंभीर बीमारी का शिकार हो चुकी हैं। साल 2002 में मुमताज को भी ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी का सामना करना पड़ा था, जिसके चलते उन्हें कम से कम 35 रेडिएशन और 6 कीमोथेरेटी ट्रीटमेंट करवाने पड़े। वो इस बीमारी से जंग लड़ने में सफल रहीं।
Manisha Koirala
मनीषा कोइराला (Manisha Koirala)
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस मनीषा कोइराला (Manisha Koirala) भी ब्रेस्ट कैंसर जैसी बीमारी से लड़ चुकी हैं। साल 2012 में मनीषा को इस बीमारी के बारे में पता चला था। मनीषा को ओवेरियन कैंसर हुआ था, जिसके बाद उन्होंने अपना इलाज न्यूयॉर्क में करवाया। हाल में मनीषा पूरी तरह ठीक हैं।
Tahira Kashyap
ताहिरा कश्यप (Tahira Kashyap)
बॉलीवुड की फेमस एक्टर आयुष्मान खुराना (Ayushmann Khurrana) की पत्नी ताहिरा कश्यप (Tahira Kashyap) भी साल 2018 में कैंसर का सामना कर चुकी हैं। ताहिरा के कैंसर का शुरुआती स्टेज पर पता चल गया था, जिसके बाद इलाज से वो एक दम ठीक हो गई थीं।
Sonali Bendre
सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre)
बॉलीवुड में कई हिट फिल्में देने वाली टॉप एक्ट्रेसेस में से एक सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) भी अपने जीवन में इस बीमारी का सामना कर बुरे फेस से वापस आई हैं। सोनाली का साल 2018 में कैंसर का पता चला था, जिसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क में अपना इलाज करवाया और अब वो ठीक हैं।
Hamsa Nandini
हमसा नंदिनी (Hamsa Nandini)
तेलुगु इंडस्ट्री में जानी-मानी एक्ट्रेस हमसा नंदिनी (Hamsa Nandini) को भी ब्रेस्ट कैंसर हुआ था। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें 39 की उम्र में ब्रेस्ट में एक छोटी सी गांठ महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें पता चला कि उन्हें कैंसर है, लेकिन इलाज के बाद वो ठीक हो गई थीं।
संबंधित खबरें
खत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
10 hrs agoमीका सिंह के बाद अब CM धामी ने दलेर मेहंदी को लगाया फोन, क्या हुई बातचीत?
14 hrs agoDiljit Dosanjh Concert: दिल्ली में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को मिली इजाजत
16 hrs agoअमिताभ बच्चन के बंगले को बम से उड़ाने की धमकी, दिलजीत दोसांझ भी निशाने पर
17 hrs agoमोहब्बत, दोस्ती और पंचलाइन का तड़का, कैसी है फिल्म पहला प्यार दूसरी बार
17 hrs agoसौरव गांगुली को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने फिल्म की रिलीज पर रोक से किया इनकार
23 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoक्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 day agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines