Bollywood Actresses: बॉलीवुड की ये हसीनाएं शादी से पहले हो गईं थी प्रेग्नेंट, एक एक्ट्रेस ने सिंगल मदर बन निभाई जिम्मेदारी
Edited By Hema Sharma

Edited By Hema Sharma

Bollywood Actresses: बॉलीवुड की चकाचौंध दुनिया में से आए दिन कुछ न कुछ ऐसी बातें निकलकर सामने आती हैं जो सभी को हैरान कर देती हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट कर सबको हैरान कर दिया। लेकिन ऐसा नहीं है कि ये पहली बार है, इससे पहले भी कई एक्ट्रेस ऐसी रह चुकी हैं जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो चुकी थीं।
इंडस्ट्री की इन हसीनाओं ने न सिर्फ अपनी एक्टिंग से बल्कि अपनी पर्सनल लाइफ से भी लाइमलाइट अपने नाम कर ली। आज के आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि बॉलीवुड की कुछ ऐसी एक्ट्रेस के बारे में जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं।
खूबसूरत एक्ट्रेस श्रीदेवी भी इस लिस्ट में आती हैं जो शादी से पहले ही मां बनने वाली थीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, बोनी कपूर से शादी करने से पहले ही वो गर्भवती हो गई थीं।
https://www.instagram.com/p/BdLfCvHBzfC/
शादी के मात्र 2 महीने बाद ही उन्होंने अपनी बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर को जन्म दिया। हालांकि एक्ट्रेस इस बारे में कभी खुलकर बात नहीं की।
बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा की खूबसूरती सभी को उनका दीवाना बना देती है। उनकी शानदार एक्टिंग ने सभी के दिलों में खास जगह बना ली है। बात उनकी पर्सनल लाइफ की करें तो वो भी बिन ब्याही मां की लिस्ट में आती हैं। आपको बता दें कि वो शादी से पहले ही गर्भवती हो गई थीं।
https://www.instagram.com/p/CsaYB7GtqbR/
दीया ने बिजनेसमैन वैभव रेखी से शादी की थी और इसके सिर्फ 4 महीने बाद ही एक्ट्रेस ने एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया।
एक्ट्रेस नेहा धूपिया बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शुमार हैं जो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। खबरों के अनुसार नेहा और अंगद बेदी लंबे समय से एक दुसरे को डेट कर रहे थे।
दोनों ने 10 मई 2018 में गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी और इसके कुछ ही महीनों बाद यानी 18 नवंबर को उनके घर एक नन्हे मेहमान ने जन्म लिया। इस बात से तो साफ है कि वो शादी से पहले ही गर्भवती हो गई थीं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: