Bollywood Breakup: ग्लैमर की दुनिया में अक्सर ब्रेकअप और लिंकअप की खबरें आती रहती हैं। अब तो ये खुल्लम खुल्ला होता है कि कौन किसके साथ है, किसका मैरिटल अफेयर चल रहा है। कौन किसके साथ रिलेशनशिप में है। लेकिन 90 के दशक में या उससे पहले ये सब पर्दे के पीछे होता था। यानी की होता जो भी होता था वो सीक्रेट तरीके से होता था। इस बात का खुलासा खुद कॉमेडियन गुड्डी मारुति (Guddi Maruti) ने किया है। उन्होंने बताया कि हीरोइन बंद दरवाजे के पीछे क्या करती थीं।
सेट पर एक दूसरे को मारते थे लाइन
हाल ही में 90 के दशक की कॉमेडियन गुड्डी मारुति ने सिद्धार्थ कानन के पॉडकास्ट में कई बड़े खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि फिल्म के सेट पर लोग एक दूसरे को लाइन मारते थे। सिद्धार्थ ने पूछा कि हीरो या हीरोइन तो उन्होंने कहा दोनों ही मारते थे। हालांकि उन्होंने नाम नहीं बताया। लेकिन गोविंदा के लिए जरूर कहा कि वो इन सब से दूर रहते थे। अगर ‘चीची’ के आगे कोई बिकिनी पहनकर भी आ जाए तो उन्हें कोई फर्क ही नहीं पड़ता था।
यह भी पढ़ें:Divya Bharti ने मरने से एक दिन पहले की थी पार्टी, साथी कलाकार का हैरान करने वाला खुलासा
बंद कमरे में क्या होता था
गुड्डी ने बताया कि आज तो सब कुछ खुल्लम खुल्ला होता है, लेकिन उस समय ऐसा नहीं होता था। अगर कोई किसी के संग होता था तो वो बात चारदीवारी के पीछे तक ही रहती थी। एक्ट्रेस ने बताया कि कई एक्ट्रेस तो ऐसी भी थीं, जिनका अफेयर तो किसी और के साथ होता था लेकिन वो बंद कमरे में किसी और के साथ इश्क लड़ा रही होती थीं। नाम लिए बिना उन्होंने बताया कि एक बार तो हीरो उन्हें अपने साथ ले गया और कहा देख अंदर क्या हो रहा है।
बॉयफ्रेंड को छोड़ किसी और के साथ करती थीं ये काम
सिद्धार्थ ने पूछा कि ऐसा क्या होता था बंद कमरे में। गुड्डी ने इस बात का बड़े ही मजाकिया अंदाज में जवाब दिया कि और क्या होता था बॉयफ्रेंड को छोड़ किसी और के साथ वो कमरे में इश्क फरमा रही होती थीं। हालांकि अगले दिन सेट पर बम फूटता है और सारी बात सामने आ जाती है। एक्ट्रेस ने बताया कि ऐसा एक के साथ नहीं बल्कि कई के साथ हुआ था। अपनी बेटियों की सेफ्टी के लिए सेट पर हीरोईनों के साथ उनकी मम्मी आती थीं।
यह भी पढ़ें: KBC 16: 11 साल के युवराज की कहानी सुन रो पड़े अमिताभ, जिनके पिता की हुई मौत, बने मां का सहारा
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines