Bollywood Actresses Died in Young Age: बॉलीवुड की चकाचौंध में जो जाता है खो जाता है। यहां किसी का करियर या तो बन जाता है, तो कुछ का खत्म हो जाता है, लेकिन यहां कुछ ऐसे भी होते हैं, जिनका करियर बन भी जाता और वो सफलता की ऊंचाइयां छुने लगता है, लेकिन वो ज्यादा समय तक उस सफलता स्वाद चख नहीं पाते। ऐसी ही कुछ अभिनेत्रियां भी हैं, जो उस उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं जब उनका करियर पीक पर था और वो सफलता की सबसे ऊंची चोटी पर पहुंच गई थीं। आज हम आपको ऐसी ही बेमिसाल एक्ट्रेसेस के बारे में बताने जा रहे हैं।
इन अभिनेत्रियों ने कम समय में ही अपने करियर में काफी कुछ हासिल किया। पैसा-सौहरत, फैंस, फिल्में और सक्सेस, लेकिन शायद किस्मत को कुछ और ही मंजूर था, जो इतनी सफलता हासिल करने के बाद इन एक्ट्रेसेस कम उम्र में अपनी जान गवानी पड़ी और ये अपनी सफलता का स्वाद भी अच्छे से नहीं चख पाईं।
Divya Bharti
यह भी पढ़ें: ‘मुझे अमीर ही…’, जब Sunny Deol ने Shah Rukh Khan को कहा था ‘मुजरेवाली’, किंग खान का था ये जवाब
दिव्या भारती (Divya Bharti)
90 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में गिनी जाने वाली दिव्या भारती (Divya Bharti) ने शोला और शबनम, दीवाना, विश्वात्मा जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन एक्ट्रेस ने इस दुनिया को केवल 19 साल की उम्र में ही अलविदा कह दिया। दुख की बात ये है कि उस समय एक्ट्रेस सफलता की ऊंचाइयों पर थीं।
Smita Patil
स्मिता पाटिल (Smita Patil)
अपने दौर में नेशनल अवॉर्ड, फिल्मफेयर और पद्मश्री जैसे बड़े अवॉर्ड हासिल करने वालीं एक्ट्रेस स्मिता पाटिल (Smita Patil) ने भी इंडस्ट्री को कई हिट फिल्में दी है, लेकिन उन्होंने केवल 31 साल की उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत अपने बेटे प्रतीक को जन्म देते समय हुई काम्पलीकेशन्स की वजह से हुई थी।
Madhubala
मधुबाला (Madhubala)
1945 से लेकर 1960 तक इंडस्ट्री पर राज करने वाली खूबसूरत एक्ट्रेस मुमताज (Madhubala) ने फिल्म मुगल-ए-आजम (Mughal-e-Azam) से लोगों का दिल जीत लिया था, लेकिन साल 1969 में 23 फरवरी के दिन मधुबाला का निधन हो गया, जिसकी वजह थी उनके दिल में छेद था।
Jiah Khan
जिया खान (Jiah Khan)
अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की फिल्म ‘निशब्द’ से बॉलीवुड में एंट्री करने वाली एक्ट्रेस जिया खान (Jiah Khan) की शुरुआत काफी अच्छी रही, लेकिन वो अपने करियर में ज्यादा सफलता नहीं देख पाईं। जिया अपनी पर्सनल लाइफ काफी परेशान थी और केवल 25 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।
Soundarya
सौंदर्या रघु (Soundarya Raghu)
साउथ इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक सौंदर्या रघु (Soundarya Raghu) ने कई हिट फिल्मों में काम किया है। उनके लिए फैंस की दीवानगी देखते बनती थी। साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में अमिता बच्चन (Amitabh Bachchan) की ‘सुर्यवंशम’ (Suryavansham) जैसी हिट फिल्म दी थी, लेकिन दुर्भाग्य से वो उस फिल्म की डबिंग नहीं कर पायीं। उससे पहले ही साल 2004 में प्लेन क्रैस में उनकी जान चली गई।
Nafisa Joseph
नफीसा जोसेफ (Nafisa Joseph)
1997 की मिस इंडिया और यूथ चैनल एम. टीवी की वीडियो जॉकी से अपनी दमदार पहचान बनाने वाली नफीसा जोसेफ (Nafisa Joseph) ने भी बेहद कम उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। साल 2004 में एक्ट्रेस ने आत्महत्या कर ली, जिसके बाद उनके पिता ने बताया था कि उनका पारिवारिक जीवन ठीक नहीं चल रहा था।
Silk Smitha
सिल्क स्मिता (Silk Smitha)
साउथ इंडस्ट्री की टॉप हॉट एक्टेस हुआ करती थी। कहा जाता था जो सीन उस दौर में दूसरी एक्ट्रेसेस नहीं कर पाती थी वो काम सिल्क स्मिता (Silk Smitha) कर लिया करती थीं। 80 के दशक में सिल्क स्मिता ने अलग-अलग भाषा में लगभग 450 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था, लेकिन जैसे व ऊंचाइयों पर पहुंची वैसे ही उनकी जिंजगी में परेशानियां बढ़ने लगी। कहा जाता है कि आखिरी वक्त में सिल्क स्मिता के पास कुछ भी नहीं बचा था न पैसा न फैंस। इसी डिप्रेशन में सिल्क स्मिता 36 साल की उम्र में मौत को गले लगा लिया।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
5 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
6 hrs agoRise and Fal 2 में वीरेंद्र सहवाग का किसने चढ़ाया पारा? गुस्से में छोड़ा शो
7 hrs ago'बिग बॉस 20' में गुल्लू-यंग के बीच भयंकर झगड़ा, हाथापाई तक पहुंचा विवाद!
8 hrs ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
9 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
11 hrs ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
12 hrs ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
13 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines