Dadasaheb Phalke Award: दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड को सिनेमाजगत का सबसे बड़ा अवॉर्ड माना जाता है। इस वक्त यह अवॉर्ड एकबार फिर से चर्चा में है। इस बार 53वें फिल्म पुरस्कार के लिए वहीदा रहमान को चुना गया है। केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसकी घोषणा की है। बता दें कि पिछले साल यह सम्मान आशा पारेख को मिला था और इस बार यह पुरस्कार वहीदा रहमान की झोली में गया है।
यह भी पढ़ें: मशहूर क्रिकेटर पर फिसला Pooja Hegde का दिल, Parineeti Chopra के बाद अब Salman Khan की को-स्टार बनेगी दुल्हन!
ये हैं उनकी बेहतरीन फिल्में
अनुराग ठाकुर ने इसकी घोषणा करते हुए कहा, ‘मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है और सम्मान महसूस हो रहा है कि वहीदा रहमान जी को सिनेमा की दुनिया में उनके बेहतरीन योगदान के लिए दादा साहेब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है। वहीदा रहमान की कुछ बेहतरीन हिंदी फिल्मों में से प्यासा, कागज के फूल, चौदहवी का चांद, साहेब बीवी और गुलाम, गाइड, खामोशी समेत कई अन्य शामिल हैं। उन्होंने अपनी हर फिल्म में अपने हर किरदार को बहुत खूबसूरती के साथ निभाया है।’
पद्मश्री और पद्मभूषण से भी हैं सम्मानित
अनुराग ठाकुर ने आगे लिखा, ‘यही वजह है कि उनको फिल्म रेशमा और शेरा में एक कुलवधू की भूमिका के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से नवाजा गया था। पद्मश्री और पद्मभूषण से सम्मानित वहीदा रहमान जी ने एक भारतीय नारी के समर्पंण, मजबूती और और कमिटमेंट का बढ़िया उदाहरण दिया है। जो अपनी कड़ी मेहनत से प्रोफेशनल लेवल पर भी ऊंचाइयों को छू सकती है। ‘
महिलाओं के लिए गर्व की बात
केन्द्रीय मंत्री ने आगे लिखा, ‘ऐसे समय में जब ऐतिहासिक नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद द्वारा पारित किया गया है, उन्हें इस लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाना भारतीय सिनेमा में आगे बढ़ने वाली महिलाओं और जिन्होंने फिल्मों के बाद अपना जीवन परोपकार के लिए समर्पित कर दिया है, उनके लिए गर्व की बात है। मैं उन्हें बधाई देता हूं और विनम्रतापूर्वक उनके काम के लिए अपना सम्मान व्यक्त करता हूं जो हमारे फिल्म के इतिहास का हिस्सा हैं।’
संबंधित खबरें
क्यों विवादों में फंसी सनी देओल की 'सूर्या'? मेडिकल एसोसिएशन ने की शिकायत
1 hr agoटाइगर श्रॉफ पर हमले से पहले अंधेरी के होटल रूम में हुई शूटिंग प्रैक्टिस
3 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को दिल्ली पुलिस ने नहीं दी परमिशन, जानें वजह
3 hrs agoBigg Boss 20 में काजी तौकीर ने अरिश्फा को किया सपोर्ट, दोस्त हुए खिलाफ
4 hrs agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
5 hrs ago'मुझे सिर्फ एक इंडस्ट्री में…', ट्रोल करने वालों को रश्मिका का करारा जवाब
5 hrs agoFWICE ने दलेर मेहंदी के सपोर्ट में PM मोदी और उत्ताखंड के CM को लिखा लेटर
7 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
7 hrs agoमनोज बाजपेयी ने टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले को बताया 'डरावना'
8 hrs agoनहीं थम रही 'जेलर 2' की रफ्तार, 7वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाई तबाही
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines