Tamannaah Bhatia की No Entry 2 में हुई एंट्री, इस एक्ट्रेस से भी चल रही बातचीत

बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया के फैंस के लिए गुड न्यूज है। एक्ट्रेस को ‘नो एंट्री 2’ में एंट्री मिल गई है। अब आप तमन्ना को इस मच अवेटेड फिल्म में देख सकेंगे।

Tamannaah Bhatia in No Entry 2

Tamannaah Bhatia in No Entry 2

बॉलीवुड की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्मों में से एक ‘नो एंट्री 2’ एक बार फिर सुर्खियों में है। लंबे समय से अटकी इस सीक्वल फिल्म ने अब तेजी पकड़ ली है और इसके मेकर्स एक्टर्स की फाइनल लिस्टिंग में जुट गए हैं। इस रेस में सबसे पहला नाम सामने आया है ग्लैमरस और वर्सेटाइल एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया का, जो अब इस मस्ती भरे सीक्वल का हिस्सा बन गई हैं।

विज्ञापन

‘नो एंट्री 2’ में तमन्ना की एंट्री 

तमन्ना की बात करें तो वो हाल ही में अपने डांस नंबर ‘नशा’ और दमदार किरदारों के लिए चर्चा में रही हैं। अब नो एंट्री 2 में उनकी मौजूदगी फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगी। बताया जा रहा है कि वो इस फिल्म में ऐसा किरदार निभाएंगी, जो कहानी में ट्विस्ट और टर्न्स लाने का काम करेगा। सूत्रों की मानें तो उनका रोल पहले पार्ट में बिपाशा बसु के रोल से इंस्पायर्ड है, लेकिन इस बार कहानी पूरी तरह नई होगी।

विज्ञापन

अदिति राव हैदरी भी हो सकती हैं हिस्सा

वहीं, फिल्म की दूसरी फीमेल लीड को लेकर भी चर्चाएं जोरों पर हैं। हीरामंडी फेम अदिति राव हैदरी से मेकर्स की बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है और अगर सब कुछ ठीक रहा तो अदिति भी इस मजेदार सफर में तमन्ना के साथ शामिल हो सकती हैं। अदिति के आने से फिल्म में एक क्लासिक टच और फ्रेशनेस आने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन

इसके अलावा श्रद्धा कपूर और मानुषी छिल्लर के नाम भी इस फिल्म के लिए सामने आ चुके हैं, हालांकि अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मेकर्स की कोशिश है कि इस बार के नो एंट्री में ऐसा स्टारकास्ट हो, जो पुरानी यादें तो जगाए ही, साथ ही नई पीढ़ी को भी जोड़ सके।

साल 2005 में आया था पहला पार्ट 

2005 में आई नो एंट्री ने सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान की तिकड़ी के साथ दर्शकों को हंसी से लोटपोट कर दिया था। अब 20 साल बाद इस फिल्म के सीक्वल में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर ट्रिपल धमाल करने आ रहे हैं। खास बात ये है कि ये तीनों एक्टर फिल्म में डबल रोल निभाएंगे, यानी हंसी का डबल डोज तय है।

विज्ञापन

निर्देशक अनीस बज्मी, जो पहले पार्ट में भी कमाल दिखा चुके हैं, इस बार फिर से अपने यूनिक स्टाइल में दर्शकों को गुदगुदाने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू होने की तैयारी है और उसी महीने इसके ऑफिशियल अनाउंसमेंट की भी उम्मीद की जा रही है। ये भी बताया जा रहा है कि फिल्म की घोषणा नो एंट्री की 20वीं सालगिरह पर होगी, जो दर्शकों के लिए एक बड़ा सरप्राइज साबित हो सकता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ