Bollywood Actress Love Life: बॉलीवुड की कई हसीनाएं अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. जरा-सा कुछ होता नहीं है कि सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार और गॉसिप टाउन तक हसीनाओं की लव-लाइफ के किस्से सुनने को मिलते हैं. आज हम आपको एक ऐसी हसीना के बारे में बता रहे हैं, जो ना जाने कितने दिलों पर राज करती हैं और उनकी गिनती बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है. आइए जानते हैं इनके बारे में…
हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हैं. श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती हैं और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं. इंस्टाग्राम पर एक्ट्रेस को 9.4 करोड़ ( 94.8 मिलियन) लोग फॉलो करते हैं. श्रद्धा की पर्सनल लाइफ खूब चर्चा में रहती है और उनकी लव लाइफ को लेकर कुछ ना कुछ सुनने में आता ही रहता है.
राहुल मोदी संग रिलेशन की अफवाहें
गौरतलब है कि श्रद्धा कपूर अपनी फिल्म ‘स्त्री 2’ की रिलीज के टाइम से राहुल मोदी संग रिलेशन की अफवाहों को लेकर चर्चा में रहती हैं. कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि श्रद्धा और राहुल रिलेशनशिप में हैं, लेकिन कभी ये कंफर्म नहीं हो पाया और एक्ट्रेस और राहुल ने भी इस कंफर्म नहीं किया. इसके अलावा अगर एक्ट्रेस की लव लाइफ की बात करें तो उन्हें कम उम्र में ही प्यार हो गया था.
लव लाइफ सुर्खियों में रही
जी हां, श्रद्धा कपूर पने बचपन के दोस्त वनराज जवेरी संग अफेयर को लेकर खूब चर्चा में रह चुकी हैं. इतना ही नहीं बल्कि वनराज के पैरेंट्स ने इस रिश्ते को कंफर्म भी किया था, लेकिन जब श्रद्धा पढ़ने के लिए बॉस्टन यूनिवर्सिटी गई, तो दोनों का रिश्ता अलग हो गया. इसके बाद साल 2016 में भी श्रद्धा कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में थी. उस वक्त फरहान अख्तर संग उनका नाम जोड़ा गया था, लेकिन फिर सुनने में आया कि दोनों का रिश्ता खत्म हो गया है.
शक्ति कपूर को मंजूर नहीं था रिश्ता
इतना ही नहीं बल्कि सुनने में तो ये भी आता है कि फरहान अख्तर के साथ श्रद्धा कपूर के रिश्ते को लेकर शक्ति कपूर एग्री नहीं थे. इसकी वजह एक्ट्रेस और फरहान के बीच का ऐजगैप था. इसके अलावा फोटोग्राफर रोहन श्रेष्ठ संग भी कथित तौर पर श्रद्धा के रिलेशन की रूमर्स थीं. फिर आदित्य रॉय कपूर संग एक्ट्रेस के अफेयर की रूमर्स ने तूल पकड़ा.
उड़ती रहती हैं लव लाइफ को लेकर रूमर्स
हालांकि, कहा ये जाता है कि आदित्य रॉय कपूर संग श्रद्धा के मम्मी-पापा को रिश्ता कबूल नहीं था और उन्होंने इस रिश्ते को ठुकरा दिया था. अब श्रद्धा के रिलेशन को लेकर कभी सुनने में आता है कि वो राहुल संग रिश्ते में हैं, तो कभी दोनों के ब्रेकअप की रूमर्स चर्चा में रहती हैं. हालांकि, सच क्या है ये खुद श्रद्धा और राहुल ही जानते हैं.
यह भी पढ़ें- रामायण के लिए ‘सूर्पणखा’ को मिली थी इतनी फीस, 38 साल से पर्दे से हैं दूर
संबंधित खबरें
'बिग बॉस 20' में रोए सलमान खान, पिता सलीम खान को याद कर भर आई आखें
14 mins agoLIVE: सनी देओल ने की फैंस से 'रामायण' देखने की अपील
1 hr agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
2 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
14 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
2 days agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines