---विज्ञापन---

जब रेखा ने सबके सामने जड़ दिया फैन को थप्पड़! जानिए वायरल Video की सच्चाई

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा फिर से चर्चा में है। हाल ही में उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में एक व्यक्ति को वे थप्पड़ मारती दिख रही हैं। दिग्गज एक्ट्रेस रेखा का यह वीडियो रात का बताया जा रहा है। वे मुंबई के एक अवॉर्ड फंक्शन में आई थीं, लेकिन हम आपको […]

---विज्ञापन---

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस रेखा फिर से चर्चा में है। हाल ही में उनका एक वीडियो खूब वायरल हुआ। इस वीडियो में एक व्यक्ति को वे थप्पड़ मारती दिख रही हैं। दिग्गज एक्ट्रेस रेखा का यह वीडियो रात का बताया जा रहा है। वे मुंबई के एक अवॉर्ड फंक्शन में आई थीं, लेकिन हम आपको रेखा के थप्पड़ मारने वाले पूरे मामले में सच्चाई से रूबरू करवा रहे हैं…

बुधवार रात रेखा मुंबई में ग्लोबल स्पा अवॉर्ड्स में शिरकत करने आई थीं। अवॉर्ड समारोह में रेखा के अलावा एक्ट्रेस जरीन खान, वाणी कपूर, मानुषी छिल्लर भी थीं। रणदीप हुड्डा भी नजर आए थे, लेकिन इतने सितारों की मौजूदगी के बाद भी लोगों को अपनी ओर खींचने में रेखा सबसे आगे रहीं। खासकर थप्पड़ मारने के वीडियो ने उन्हें वायरल कर दिया।

---विज्ञापन---

जमकर वायरल हो रहा वीडियो

जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उसमें रेखा इवेंट से बाहर निकलकर जाती दिख रही हैं। इतने में रेखा को पैपराजी की टीम घेर लेती है। रेखा के साथ फोटो क्लिक करवाने के चक्कर में पैपराजी बिल्कुल नजदीक आने लगते हैं। इसके बाद रेखा प्यार से एक पैपराजी को गाल पर थप्पड़ मारती दिखती हैं। इस वीडियो को खूब देखा जा रहा है।

फैंस में खूब दिखी रेखा के प्रति दीवानगी

वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक फैन रेखा को फोटो लेने के लिए रोकने की कोशिश करता है। खूबसूरत अदाकारा रेखा फैन के लिए रुक तो जाती हैं, लेकिन वे प्यार से फैन को थप्पड़ लगा देने का इशारा भी करती हैं। इसके बाद जो होता है। वह भी लोगों को अपना मुरीद बना रहा है। रेखा अपने फैन के कंधे पर हाथ रखती हैं।

---विज्ञापन---

उसके बाद न केवल साथ में आकर फोटो खिंचवाती हैं, बल्कि प्यार से थप्पड़ लगाकर लोगों का दिल जीतती नजर आती हैं। इसके बाद रेखा मुस्कुराते हुए वहां से निकलती दिखाई देती हैं। रेखा के इस अंदाज को भी लोगों की ओर से खूब लाइक किया जा रहा है, लेकिन इसके विपरीत वीडियो को जिस तरह से लोगों से लिया है, वह गलत है।

First published on: Sep 15, 2023 04:10 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola