Famous Actress Pushpavalli: फिल्मी दुनिया की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिनकी पर्सनल लाइफ भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रही। इंडस्ट्री में एक ऐसी भी हसीना रहीं, जो बिना शादी किए ही दो बेटियों की मां बन गई थी। इतना ही नहीं बल्कि उनकी एक बेटी भी सुपरस्टार निकली और आज भी वो लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहती हैं। अब आज सोच रहे होंगे कि आखिर ये हसीना कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…
सुपरस्टार एक्ट्रेस रेखा की मां
दरअसल, हम जिनके बारे में बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस रेखा की मां पुष्पावल्ली हैं। जी हां, पुष्पावल्ली भी एक कमाल की एक्ट्रेस थी। पुष्पावल्ली ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी थी। वहीं, अगर उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्हें साउथ के सुपरस्टार से प्यार हुआ था। हालांकि, उनकी दो शादियां हो चुकी थी।
तमिल और तेलुगु फिल्मों में किया काम
पुष्पावल्ली ने उनसे शादी तो नहीं की, लेकिन वो उनकी दो बेटियों की मां बन गई। पुष्पावली ने तमिल और तेलुगु फिल्मों में हमेशा अपना जलवा दिखाया और खूब पॉपुलैरिटी हासिल की। उन्होंने ‘संपूर्ण रामायणम’ में सीता का किरदार निभाया और इस रोल से उन्हें तारीफ मिली और वो पॉपुलर हो गईं। इस किरदार के लिए उन्हें 300 रुपये बतौर फीस मिले थे।
रेखा के अलावा एक और बेटी
वहीं, अगर उनकी सबसे बड़ी हिट तेलुगु फिल्म की बात करें तो वो फिल्म ‘बाला नागम्मा’ (1942) है। इस फिल्म में पुष्पावल्ली एक सपोर्टिंग रोल में नजर आई थी। इसके अलावा 1947 की फिल्म ‘मिस मालिनी’ में भी उन्होंने अहम रोल अदा किया था। फिल्म की लोगों ने तारीफ तो की थी, लेकिन उनकी ये फिल्म फ्लॉप रही थी। रेखा की मां पुष्पावल्ली ने साल 1991 में अंतिम सांस ली और दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। रेखा के अलावा उनकी एक और बेटी थी जिसका नाम राधा है।
यह भी पढ़ें- Disha Patani के घर पर फायरिंग, गैंगस्टर गोल्डी बरार-रोहित गोदारा ने ली जिम्मेदारी
संबंधित खबरें
रणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
59 mins ago'जेलर 2' ने 14 दिनों में कितनी की कमाई? वर्ल्डवाइड कलेक्शन सुन उड़ेंगे होश!
1 hr ago'खतरनाक अर्बन दिमागी नक्सल', नसीरुद्दीन शाह के बयान पर बोले केंद्रीय मंत्री
2 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
19 hrs ago'बिग बॉस 20' में स्काउट ने किया लव को नॉमिनेट, सुबक-सुबक कर रोईं एक्ट्रेस
20 hrs agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
22 hrs agoदिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट में सुरक्षा का पहरा, 2 हजार गार्ड्स तैनात
23 hrs agoBigg Boss 20 Grand Finale: कब होगा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का फिनाले?
1 day agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 day agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines