Bollywood Actress: बॉलीवुड की कई हसीनाएं ऐसी हैं, जिन्होंने ना सिर्फ हिंदी सिनेमा बल्कि साउथ और भोजपुरी में अपनी किस्मत आजमाई है. हालांकि, ये अलग बात है कि भोजपुरी में उन्हें उस तरह की सक्सेस नहीं मिल पाई. आज हम आपको बी-टाउन की एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में तो एक से बढ़कर एक फिल्म दी है, लेकिन वो भोजपुरी में वो कमाल नहीं कर सकीं. आइए जानते हैं इनके बारे में…
फिल्म ‘जल्लाद’ से बॉलीवुड में एंट्री
दरअसल, यहां हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस रंभा हैं. अभिनेत्री रंभा ने साल 1995 में फिल्म ‘जल्लाद’ से बॉलीवुड में एंट्री ली थी. 16 साल की उम्र में एक्टिंग में कदम रखने वाली रंभा के लिए फिल्म इंडस्ट्री में पैर जमाना ज्यादा मुश्किल नहीं रहा और उन्होंने अपनी जगह बना ली. रंभा ने बॉलीवुड को कई शानदार फिल्में दी और खूब पॉपुलैरिटी हासिल की, लेकिन भोजपुरी में उन्हें वैसी पहचान नहीं मिल सकी.
रवि किशन के साथ कई फिल्में
बॉलीवुड में सफलता हासिल करने के बाद रंभा ने भोजपुरी सिनेमा का रुख किया, लेकिन वो वैसा कमाल नहीं कर सकीं. हालांकि, रंभा ने पॉपुलर एक्टर रवि किशन के साथ एक नहीं कई फिल्में दी हैं. जी हां, रंभा ने रवि के साथ ‘रसिक बलमा’, ‘बांके बिहारी एमएलए’ और ‘राम बलराम’ जैसी फिल्मों में काम किया है. भले ही रंभा ने भोजपुरी में अपना सिक्का जमाने की कोशिश की, लेकिन कई फिल्मों के बाद भी उन्हें कुछ खास पहचान नहीं मिला पाई.
ग्लैमर से दूर हैं रंभा
वहीं, अगर रंभा की आज की बात करें तो एक्ट्रेस ना तो हिंदी फिल्मों और ना ही भोजपुरी सिनेमा में नजर आती हैं. इसके अलावा अगर एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ की बात करें तो साल 2010 में रंभा ने इंद्रकुमार पथमनाथन से शादी की थी. दोनों के तीन बच्चे हैं. हालांकि, इसके बाद से ही एक्ट्रेस अपने परिवार के साथ टोरंटो (कनाडा) में रहने लग गई और अब वो ग्लैमर से दूर हैं.
यह भी पढ़ें- Harshvardhan Rane की वो रोमांटिक फिल्म, जो 9 साल बाद हुई हिट, प्यार और इमोशंस से है भरी
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
5 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
7 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
7 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
9 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
10 hrs agoअभिनेत्री मधु काम्बिकर का हुआ निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
13 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
13 hrs agoBigg Boss 20 में एंट्री करते ही एविक्ट हुए Nakul Dhull! जानें पूरा मामला
15 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
16 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines