'सलमान भाई की जगह बिश्नोई समाज से मैं माफी मांगती हूं', बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन ने लगाई उठक-बैठक

Rakhi Sawant Apologizes to Lawrence Bishnoi: बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद हाल ही में बीजेपी नेता ने सलमान खान को माफी मांगने की सलाह दी थी, अब बॉलीवुड एक्ट्रेस ने सलमान की जगह बिश्नोई समाज से माफी मांगी है।

Rakhi Sawant Apologizes to Lawrence Bishnoi

Rakhi Sawant Apologizes to Lawrence Bishnoi

Rakhi Sawant Apologizes to Lawrence Bishnoi: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा को बढ़ा दिया गया है। बाबा सिद्दीकी, जिन्हें सलमान का करीबी दोस्त माना जाता था, उनकी हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। ये वही गैंग है जिसने सलमान को पहले भी कई बार धमकियां दी थीं, जिसमें उनके घर के बाहर गोलीबारी और धमकी भरे पत्र भेजने की घटनाएं भी शामिल हैं। अब बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन ने सलमान खान की जगह लॉरेंस बिश्नोई से माफी मांगी है। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।

विज्ञापन

राखी सावंत ने बिश्नोई समाज से मांगी माफी

बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत ने बिश्नोई समाज से सलमान खान की ओर से माफी मांगी है। राखी ने एक वीडियो में हाथ जोड़कर बिश्नोई समुदाय से अपील की है कि वो सलमान के खिलाफ कुछ भी ना करें। वायरल हो रहे इस वीडियो में राखी कहती हैं, ‘मैं बिश्नोई समाज से माफी मांगती हूं, प्लीज मेरे सलमान भाई को माफ कर दो। वो गरीबों के दाता हैं।’

विज्ञापन

राखी सावंत का वीडियो हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में राखी भावुक होते हुए हाथ जोड़कर उठक-बैठक कर रही हैं, जो साफ-साफ दिखाता है कि सलमान खान के लिए राखी अपना प्यार और चिंता दोनों जाहिर कर रही हैं। इससे पहले भी जब सलमान के घर के बाहर गोली चली थी, तब भी राखी ने बिश्नोई समाज से माफी मांगी थी और उनका वो वीडियो भी वायरल हुआ था।

विज्ञापन

एक्टिंग से दूर राखी सावंत सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहती हैं। वो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लगातार वीडियो और तस्वीरें साझा करती हैं, जिससे वो दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं।

सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा

लॉरेंस बिश्नोई की धमकी के बाद अब सलमान खान की सुरक्षा को लेकर ये भी जानकारी सामने आई है कि उन्हें अब वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके घर के आस-पास कोई भी व्यक्ति फोटो नहीं ले सकता। इसके अलावा गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

विज्ञापन

एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये कदम सलमान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बहुत जरूरी था, खासकर जब ऐसी गंभीर वारदात को अंजाम दिया गया है।बाबा सिद्दीकी की हत्या ने न सिर्फ बॉलीवुड में हलचल मचाई है, बल्कि इससे सेलेब्स की सुरक्षा को लेकर मुद्दा भी काफी गर्मा गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ