Who invented vanity van: आज के हिंदी सिनेमा में और पहले के हिंदी सिनेमा में जमीन आसमान का फर्क आ चुका है। आज अधिकतर सेलेब्स के पास खुद की वैनिटी वैन है। लेकिन एक समय ऐसा था जब वैनिटी वैन (Vanity Van) का नाम भी नहीं था। ऐसे में अगर सबसे ज्यादा परेशानी किसी को होती थी तो थी बॉलीवुड एक्ट्रेसेस। उन्हें कपड़े चेंज करने से लेकर वॉशरूम जाने तक कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। फिर एंट्री हुई वैनिटी वैन की जिसमें ये सभी सुविधाएं थीं जो एक महिला के लिए जरूरी हैं। आप वैनिटी वैन का नाम तो अक्सर सुनते ही रहते होंगे, लेकिन कभी दिमाग में ये प्रश्न नहीं आया कि आखिर वो कौन थी या था जिसने इस वैन का आविष्कार किया। चलिए हम बताते हैं कि किसने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को वैनिटी वैन का गिफ्ट दिया।
किसने लॉन्च की वैनिटी वैन
अब ये जान लेते हैं कि आखिर वो कौन थीं जिन्होंने वैनिटी वैन को लॉन्च किया। 80 के दशक की एक्ट्रेस पूनम ढिल्लन (Poonam Dhillon) ने अपने समय में कई हिट फिल्में दी हैं। सनी देओल संग सोनी महिवाल तो ब्लॉकबस्टर हिट रही जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। उन्होंने छोटी उम्र में बड़ा मुकाम हासिल किया और साल 1997 में सिर्फ 16 साल की उम्र में मिस इंडिया बन गईं। वो पूनम ही हैं जिन्होंने बॉलीवुड को वैनिटी वैन का गिफ्ट दिया।
वैन का नाम वैनिटी कैसे पड़ा
पूनम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वैन का नाम वैनिटी कैसे पड़ा। दरअसल उनकी कंपनी का नाम वैनिटी है, जिसके नाम से ही लोगों ने इस वैन को भी वैनिटी वैन कहना शुरू कर दिया। इस वैन में वॉशरूम से लेकर किचन और सोने के लिए बेड तक मौजूद होता है। हालांकि पहले कि वैनिटी वैन इतनी ज्यादा मॉडिफाई नहीं थी, लेकिन वक्त और पैसे के हिसाब से अब कि वैन तो किसी आलीशान होटल के कमरे से कम नहीं होती।
यह भी पढ़ें:भोजपुरी इंडस्ट्री ने अश्लीलता कहां से सीखी? सुपरस्टार Nirahua का शॉकिंग खुलासा
कहां से आया आइडिया
पूनम ने एक इंटरव्यू में बताया था कि एक्ट्रेसेस को कपड़े बदलने के लिए झाड़ियों के पीछे जाना पड़ता था। वहीं वॉशरूम भी खुले में जाना होता था। ऐसे में हीरोइनों को काफी दिक्कत होती थी। कई एक्ट्रेसेस ने तो ये भी खुलासा किया है कि बाथरुम जाने के डर से वो पूरा दिन भूखी-प्यासी रहती थीं। पूनम के मन में यहीं से आइडिया आया कि कुछ तो ऐसा हो कि हमें इन दिक्कतों से छुटकारा मिल जाए।
लॉस एंजेलिस में जाकर की रिसर्च
एक्ट्रेस ने बताया कि फिल्म मेकर्स तो इतना पैसा खर्च नहीं करते कि वैन बना सकें। ऐसे में वो खुद लॉस एंजेल्स गईं और वहां रिसर्च की। उन्होंने बताया की वहां तो कैरी वैन होती हैं, लेकिन हमारे आरटीओ जो सड़क परिवहन को देखते हैं इस बात के लिए अलाव नहीं करते। ऐसे में उन्होंने खुद एक बड़ा ट्रक लिया और उसमें बाथरूम से लेकर सभी जरूरी चीजें बनवाईं। अब शूटिंग चाहे कहीं भी हो कोई परेशानी नहीं होगी।
यह भी पढ़ें: Mia Khalifa के जैसी दिखने वाली लड़की कौन? जिसे देखते ही खुली रह गई आंखें
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
6 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoसुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी केस में कोर्ट पहुंची नोरा फतेही
1 day agoBigg Boss 20 में माही विज और लव गिल के बीच छिड़ा घमासान, वीडियो वायरल
1 day agoRise and Fall 2 के विनर बने शहजाद पूनावाला, ट्रॉफी के साथ जीते 35 लाख रुपये
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoसलमान-आमिर के बाद अब अटल बिहारी वाजपेयी बन छाए सुनील ग्रोवर
1 day ago'रामायण' के सेट की BTS फोटोज वायरल, राहा संग दिखे रणबीर कपूर
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoBigg Boss 20 की बदली सत्ता, इस कंटेस्टेंट को मिली कैप्टेंसी की कमान!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines