मेरी मूवी बाहुबली ने फेल कराई, बॉलीवुड में मायने नहीं रखते नंबर्स...परिणीति चोपड़ा आखिरी ऐसा क्यों बोलीं जानें

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra

Parineeti Chopra: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों जमकर सुर्खियां बटोर रही है। एक्ट्रेस अपनी शादी की खबरों को लेकर चर्चा में है। साथ ही अभिनेत्री अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर भी खूब सुर्खियों में हैं।

परिणीति इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों का प्रमोशन कर रही है। इस बीच एक्ट्रेस ने अपनी 6 साल पुरानी फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ को लेकर मीडिया से बातचीत की है। चलिए जान लेते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा?

दर्शको ने बेहद प्यार दिया- परिणीति 

हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में परिणीति चोपड़ा ने कहा कि साल 2017 में रिलीज हुई मेरी और आयुष्मान खुराना की फिल्म को दर्शको ने बेहद प्यार दिया। फैंस को ये फिल्म बहुत पसंद आई। हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई, लेकिन दर्शको ने फिल्म को बहुत प्यार दिया है।

कोई भी फिल्म ऐसी नहीं होती, जो दर्शको का ध्यान ना खींचती हो- परिणीति चोपड़ा 

इसके आगे एक्ट्रेस से पूछा गया कि आपकी कौन-सी फिल्म ऐसी है, जो दर्शको से ज्यादा प्यार की हकदार है। इस पर परिणीति ने कहा कि मेर मानना है कि कोई भी फिल्म ऐसी नहीं होती, जो दर्शको का ध्यान ना खींचती हो। वो फिर चाहे अच्छी फिल्म हो या बुरी।

जो चल नहीं पाई वो कल्ट फिल्म बन जाती है- परिणीति 

इसके आगे एक्ट्रेस ने कहा कि कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म करती हैं और कुछ नहीं कर पाती हैं, लेकिन फिर भी वो दर्शको के दिलों में सालों तक रहती है। सालों तक लोग उन्हें देखते हैं। हालांकि जो फिल्में सही टाइम पर रिलीज होती हैं वो बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म करती है, लेकिन ऐसा हो सकता है कि वो फिल्में कल्ट ना हो और जो चल नहीं पाई वो कल्ट फिल्म बन जाती है।

आसपास रिलीज हुई ‘मेरी प्यारी बिंदू’ और ‘बाहुबली: द कनक्लूजन’

इसके बाद परिणीति चोपड़ा ने कहा कि फिल्म ‘मेरी प्यारी बिंदू’ और बाहुबली: द कनक्लूजन आसपास रिलीज हुई थी। इस फिल्म को बेशक किसी ने ज्यादा नहीं देखा, लेकिन ये मेरी आज तक की सबसे ज्यादा प्यार मिलने वाली फिल्म है। यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है। ऐसी कई फिल्में हो सकती है, जो अपनी रिलीज के टाइम पर ज्यादा ना कमा पाए, लेकिन वो दर्शको की नजर में जरुरी आती है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ