Bollywood Actress Pallavi Joshi Statament Over Husband: बॉलीवुड निर्देशक विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ 28 सितंबर को रिलीज हो रही है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ की सक्सेस के बाद से ही विवेक की अगली फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्साह था। ऐसे में फिल्म पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई थी। द वैक्सीन वॉर में विवेक अग्निहोत्री की पत्नी और अभिनेत्री पल्लवी जोशी भी नजर आएंगी। वहीं पति के साथ काम करने को लेकर पल्लवी ने खुलकर बताया है कि पति के साथ फिल्म करना आसान होता है या फिर मुश्किल?
शादी से पहले साथ का करते हुए
पल्लवी जोशी से हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पूछा गया कि पति विवेक संग किसी फिल्म में काम करना आसान होता है या मुश्किल? इस सवाल पर पल्लवी कहती हैं कि जब रिश्ता नया-नया होता है, चाहे पर्सनली हो या फिर प्रोफेशनली, तब दोनों ही लोग इसको लेकर काफी कॉन्शियस(सचेत) रहते हैं। मैं और विवेक शादी के पहले से ही साथ-साथ काम करते आए हैं तो हमारे बीच जो एक प्रोफेशनल ऑकवर्डनेस (असहज-अजीब महसूस करना) थी, वह पहले ही खत्म हो गई थी। जो पर्सनली था, वह भी 2 साल में करीब सब ठीक हो गया था।
अब फर्क नहीं पड़ता…
पल्लवी आगे कहती हैं कि जब शादी के बाद हमने साथ काम शुरू किया तो 2 दोस्त नहीं, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड नहीं, बल्कि पति-पत्नी काम कर रहे थे। वह एक अलग इक्वेशन था। यहां पहुंचते-पहुंचते अब हमारे सभी इक्वेशन सही हो चुके हैं। कभी-कभी हम पति पत्नी की तरह सेट पर बात करते हैं तो कभी एक दम प्रोफेशनली बिहेव करते हैं। अब हमें किसी भी तरह की बाउंड्री खींचने की जरूरत नहीं पड़ती है, क्योंकि सभी को पता है कि हमारा रिश्ता क्या है। हम एक दूसरे के लिए खुली किताब हैं तो अब मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं अपने पति के साथ शूटिंग सेट पर काम कर रही हूं।हालांकि शुरू-शुरू में पड़ता था।
पल्लवी का सिनेमाई करियर
गौरतलब है कि पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री की शादी साल 1997 में हुई थी। 2 बच्चे भी हैं। पल्लवी के सिनेमाई करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1973 में फिल्म नाग मेरे साथी से शुरुआत की थी। पल्लवी ने हिंदी के साथ-साथ हिन्दी, गुजराती, मलयालम, बंगाली और मराठी सिनेमा में भी काम किया है। पल्लवी ने फिल्मों के अलावा TV में भी काम किया है। बता दें कि पल्लवी जोशी, बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस के लिए नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीत चुकी हैं।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
12 hrs agoBigg Boss 20 में इस हफ्ते ये 6 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट! देखें लिस्ट
14 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
15 hrs agoIndira Gandhi: जब इंदिरा गांधी ने गाया था रवींद्रनाथ टैगोर का 'एकला चलो रे'
15 hrs agoएसडी बर्मन के सदाबहार गीत आज भी दिलों पर राज करते हैं
16 hrs agoडबल खुशखबरी! 'जामताड़ा' फेम एक्ट्रेस बनीं जुड़वा बच्चों की मां
16 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoअनुज ठाकुर का 33 साल की उम्र में हुआ निधन, दोस्त ने बताया कैसे गई जान?
18 hrs ago18 दिनों में 'जेलर 2' ने 800 करोड़ किए पार, फिल्म की नहीं रुक रही रफ्तार!
19 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines