Bollywood Actress Nagma: फिल्मी सितारों की पर्सनल अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में आ जाती है। गॉसिप टाउन में किसी के ब्रेकअप, तो किसी की लव स्टोरी, किसी की शादी, तो किसी के तलाक पर चर्चा होती ही रहती है। इन दिनों बी-टाउन की एक हसीना खूब चर्चा में हैं। वैसे इनका चर्चा में होना तो बनता भी है क्योंकि 3 शादीशुदा मर्दों से अफेयर के बाद भी इनका घर नहीं बस पाया और अब वो 49 की उम्र में शादी के लिए तैयार हैं।
49 की उम्र में शादी करेंगी ये हसीना?
दरअसल, हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस नगमा की। जी हां, खबरें आ रही हैं कि नगमा शादी के लिए तैयार हैं और अब वो 49 की उम्र में शादी करने वाली हैं। जैसे ही ये खबर आई कि नगमा शादी कर रही हैं, वैसे ही लोगों के मन में सवालों की बाढ़ आ गई कि नगमा कब शादी कर रही हैं, किससे शादी कर रही हैं? बता दें कि नगमा तीन शादीशुदा लोगों के साथ रिलेशन में रही है, लेकिन उनकी किसी से भी शादी नहीं हो पाई।
नगमा ने नहीं किया ऑफिशियल
नंदिता अरविंद मोरारजी एक बार फिर गॉसिप गलियारों में सुर्खियां बटोर रही हैं। सलमान, शाहरुख जैसे बड़े सितारों के साथ काम करने वाली नगमा को लेकर कहा जा रहा है कि नगमा जल्दी शादी करने वाली हैं। नगमा बॉलीवुड के एक नामी एक्टर को डेट कर रही हैं और दोनों जल्दी ही शादी भी कर सकते हैं। सामने आ रही रिपोर्ट्स इन खबरों पर मुहर लगा रही हैं, तो नगमा ने अभी तक इन खबरों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
‘बागी’ और ‘सुहाग’ जैसी फिल्मों में किया काम
ऐसे में अभी कुछ भी कहना मुश्किल है, इसलिए जब तक नगमा की तरफ से इस पर कोई बयान सामने नहीं आ जाता, कुछ भी कहना मुश्किल है। इसके साथ ही अगर नगमा की बात करें तो उन्होंने ‘यलगार’, ‘बागी’ और ‘सुहाग’ जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है। नगमा के करियर की बात करें को उन्होंने साल 1990 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।
सलमान खान के साथ काम कर हुईं पॉपुलर
नगमा ने सलमान खान के साथ फिल्म ‘बागी: ए रिबेल फॉर लव’ में काम किया था और ये फिल्म उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में सातवें नंबर पर थी। इस फिल्म में नगमा ने ऐसा कमाल किया कि वो रातों-रात पॉपुलर हो गईं। नगमा ने अपने करियर में 10 अलग-अलग भाषाओं की फिल्मों में काम किया है।
यह भी पढ़ें- सुसाइड नहीं हादसा थी इस मशहूर सिंगर की मौत, मामले में तीन लोगों पर लगे आरोप
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
6 hrs agoरहस्य, रोमांच और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का, OTT पर दस्तक देने आ रही 'धूमकेतु'
8 hrs agoNetflix पर आते ही छाई साउथ सिनेमा की ये स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म, आपने देखी?
9 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
11 hrs agoPrime Video पर दोस्ती की नई कहानी, 8 एपिसोड में दिखेगा ‘चार यार’ का सफर
12 hrs agoकौन हैं Mr Faisu की पत्नी? निकाह के बाद वायरल हुईं तस्वीरें
13 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
14 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
16 hrs agoकौन हैं नकुल धुल? जिनकी 'बिग बॉस 20' में होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री
17 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines