नादानियां के बाद अब हॉरर-थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगी Khushi Kapoor? एक्ट्रेस ने बताई अपनी विश

बॉलीवुड में फिल्म लवयापा से डेब्यू करने वालीं एक्ट्रेस खुशी कपूर ने फिल्म नादानियां के बाद बताया है कि वो अब किस फिल्म में काम करना चाहेंगी। आखिर क्या कहा खुशी ने, चलिए आपको बताते हैं।

Khushi Kapoor

Khushi Kapoor

बॉलीवुड में कदम रखने के बाद से खुशी कपूर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में नेटफ्लिक्स की फिल्म नादानियां में नजर आने के बाद से अब खुशी कपूर के अगले प्रोजेक्ट्स को लेकर भी चर्चे हो रहे हैं। अब खुशी कपूर ने बताया है कि वो आखिर किस तरह की फिल्मों में आगे नजर आना चाहेंगी। उन्होंने कहा है कि वो अब रोमांटिक फिल्मों से हटकर कुछ अलग करना चाहती हैं। खासतौर पर उन्हें हॉरर-थ्रिलर जॉनर में काम करने की इच्छा है।

विज्ञापन

खुशी कपूर अब थ्रिलर-हॉरर फिल्म में दिखेंगी?

ग्लैमर और रोमांस से हटकर खुशी कपूर अब फिल्मों में गंभीर और इंटेंस रोल निभाने के लिए तैयार हैं। ‘ग्राजिया इंडिया’ के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा से जानना चाहती थी कि हॉरर-थ्रिलर फिल्मों की शूटिंग का अनुभव कैसा होता है। मैं पूरी तरह से हॉरर फिल्म नहीं, लेकिन कुछ ऐसा करना चाहती हूं जो मेरे अब तक किए गए काम से थोड़ा गहरा और डार्क हो।’ अब खुशी कपूर की इस इच्छा के बाद उनके लिए सस्पेंस थ्रिल जोनर की फिल्मों के दरवाजे भी खुल गए हैं।

विज्ञापन

‘नादानियां’ में खुशी कपूर का ओटीटी डेब्यू

नादानियां से खुशी कपूर ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया। इस फिल्म का निर्देशन शौना गौतम ने किया था और इसे करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने धर्मेटिक एंटरटेनमेंट के तहत प्रोड्यूस किया। फिल्म में उनके साथ सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने भी डेब्यू किया। इस रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म में खुशी कपूर के अभिनय की काफी सराहना हुई और उनकी स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का दिल जीत लिया।

विज्ञापन

सेलिब्रिटीज से सजी नादानियां की स्क्रीनिंग

फिल्म नादानियां की स्क्रीनिंग बॉलीवुड के लिए एक खास मौका रही, जहां कई नामचीन हस्तियां मौजूद रहीं। इस इवेंट में सारा अली खान, जान्हवी कपूर, रेखा, दिया मिर्जा और वेदांग रैना जैसी हस्तियां शामिल हुईं। इस खास मौके पर सारा और इब्राहिम ने ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग की और इब्राहिम अली खान का जन्मदिन भी यहीं सेलिब्रेट किया गया।

इस दौरान जान्हवी कपूर अपने स्टाइलिश लुक में नजर आईं, जबकि सोनम कपूर ने अपने वेस्टर्न लुक से सबको चौंका दिया। वहीं, रेखा हमेशा की तरह अपनी खूबसूरत साड़ी में ग्लैमर का तड़का लगाती दिखीं।

विज्ञापन

हॉरर-थ्रिलर में साबित कर पाएंगी खुद को?

खुशी कपूर की ये इच्छा कि वो अब हॉरर-थ्रिलर फिल्म में काम करना चाहती हैं, ये दिखाता है कि वो अपने करियर में कुछ नया करने के लिए तैयार हैं। बॉलीवुड में पहले भी कई स्टार किड्स ने अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर कुछ नया करने की कोशिश की है, जिसमें कुछ को सफलता मिली, तो कुछ को असफलता। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि खुशी कपूर हॉरर-थ्रिलर फिल्म में अपने अभिनय से दर्शकों को कितना प्रभावित कर पाती हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ