आम लोगों की खास सफलताओं को पर्दे पर दिखाएंगी Kangana Ranaut, नई फिल्म की ऐसी होगी कहानी

Kangana Ranaut Announces New Film: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर हो रहे विवाद के बीच अब उनकी नई फिल्म का भी ऐलान हो गया है।

Kangana Ranaut Announces New Film

Kangana Ranaut Announces New Film

Kangana Ranaut Announces New Film: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ को लेकर विवादों में घिरी हुई हैं। फिल्म की रिलीज की तारीख पहले 6 सितंबर तय की गई थी, लेकिन सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट न मिलने के कारण इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है। फिल्म को लेकर कई सवाल खड़े हुए हैं जिनका जवाब अब तक मिल नहीं पाया है। इस बीच कंगना ने अपनी नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की घोषणा कर दी है, जिससे उनके फैंस काफी एक्साइडेट हो गए हैं।

विज्ञापन

फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ का ऐलान

कंगना की नई फिल्म का निर्माण बबीता आशिवाल की यूनोइया फिल्म्स और आदि शर्मा फ्लोटिंग के रॉक्स एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर किया जाएगा। ये दोनों निर्माता पहली बार मिलकर एक फिल्म का निर्माण कर रहे हैं, जिसमें कंगना रनौत मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। कंगना ने 3 सितंबर को सोशल मीडिया पर फिल्म के बारे में जानकारी दी और बताया कि वो इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साटेड हैं। फिल्म की कहानी देश के अनसुने नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगी, खासकर उन ब्लू-कॉलर मजदूरों और कामकाजी वर्ग की जिंदगी पर आधारित होगी, जिन्होंने भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

विज्ञापन

‘इमरजेंसी’ पर विवाद और नई फिल्म की घोषणा

कंगना की फिल्म ‘इमरजेंसी’ जो 6 सितंबर को रिलीज होनी थी, वो लगातार विवादों में घिरी हुई है। फिल्म में कंगना तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी का रोल निभा रही हैं और इसी वजह से फिल्म पर सिख समुदाय और बाकी वर्गों ने आपत्ति जताई है। पंजाब और हरियाणा के कोर्ट में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने के लिए याचिकाएं दायर की गई हैं और सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म का सर्टिफिकेशन रोक दिया है। इस विवाद के बीच कंगना ने अपनी नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ की घोषणा की है जिससे साफ होता है कि वो उन पर इन विवादों का कोई असर नहीं होता और बेखौफ होकर अपने प्रोजेक्ट्स चुनती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Adi Sharmaa (@adisharmaaofficial)

विज्ञापन

‘भारत भाग्य विधाता’ की कहानी और निर्देशन

फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर जानकारी दी कि कंगना की नई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ आम लोगों की कहानियों और उनकी असाधारण सफलताओं पर आधारित होगी। इसे मनोज तपाड़िया डायरेक्ट करेंगे, जो बेहतरीन काम के लिए जाने जाते हैं।

विज्ञापन

‘इमरजेंसी’ पर विवाद की वजह

आपको बता दें ‘इमरजेंसी’ के ट्रेलर की रिलीज के बाद ही विवाद उठ खड़ा हुआ। सिख संगठनों ने फिल्म पर आरोप लगाया कि इसमें सिखों की गलत छवि पेश की गई है और भावनाएं आहत की गई हैं। इस विवाद के चलते फिल्म की रिलीज को बार-बार टाला जा रहा है। पहले इसे अक्टूबर या नवंबर 2023 में रिलीज किया जाना था फिर 14 जून 2024 के लिए स्थगित किया गया और अब 6 सितंबर 2024 के लिए भी पोस्टपोन किया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ