Nidhi Pal
मैं निधि पाल पिछले पांच साल से मीडिया से जुड़ी हूं और Etv Bharat, Amar Ujala Digital जैसे संस्थानों में काम कर चुकी हूं। अब मैं News24 के साथ जुड़ी हूं।
Read More---विज्ञापन---
Actress Don’t Eat Wheat: बॉलीवुड एक्ट्रेस की फिटनेस देखने के बाद हर कोई उनके जैसा बनने की कोशिश करता है। हर किसी को सितारों के फिटनेस रूटीन और उनके डाइट प्लान को जानने का जुनून सवार रहता है। ये सेलेब्स अपनी बॉडी को मेंटेन करने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और हेल्दी खाने की आदत भी डालते हैं। यही वजह है कि उनकी पतली कमरिया को देखने के बाद कर कोई उनपर फिसल जाता है। तो चलिए आज हम आपको इन एक्ट्रेस की फिटनेस का राज बताते हैं।
शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty)
शिल्पा शेट्टी दो बच्चों की मां हैं, लेकिन उनको देखने के बाद कोई भी यह बात नहीं कह नहीं सकता है। दरअसल अभिनेत्री भी अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देती हैं और योग की बदौलत खुद को मेनटेन रखा है। शिल्पा शेट्टी गेहूं की बजाय ज्वार के आटे की रोटी खाती हैं। क्योंकि वह ग्लूटन फ्री होता है और वजन घटाने में सहायता करता है।
एरिका फर्नांडीज (Erica Fernandes)
टीवी एक्ट्रेस एरिका फर्नांडीज अपने टीवी शोज के लिए बहुत मशहूर हैं। वह स्ट्रिक्ट ग्लूटन फ्री डाइट प्लान फॉलो करती हैं। उन्होंने पिछले कई साल से गेहूं का सेवन नहीं किया है।
सुरभि चंदना (Surbhi Chandna)
टीवी की मशहूर अभिनेत्री सुरभि चंदना ने भी अपनी कमसिन कमरिया के लिए गेहूं को नो कह रखा है। वह आमतौर पर गेहूं की बजाय ज्वार खाना ज्यादा पसंद करती हैं।
कियारा आडवाणी (Kiara Advani)
कियारा आडवाणी अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती हैं। कियारा ने पिछले काफी समय से गेहूं का सेवन नहीं किया है। यह उनकी सेहत का राज है।
काजोल (Kajol)
काजोल ने छह महीने में 18 किलो वजन कम किया है, जो कि हैरान कर देने वाला है। इसके लिए उन्होंने गेहूं और जंक फूड पर एकदम रोक लगा दी थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें एंटरटेनमेंट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।