Bhagyashree: हिंदी सिनेमा की कई एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जिनसे जुड़े किस्से बेहद दिलचस्प होते हैं। समय-समय पर हसीनाओं से जुड़ी चर्चा भी होती रहती है। आज हम आपको बॉलीवुड की उस एक्ट्रेस के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने पर्दे पर असली गैंगस्टर के साथ काम किया था। आइए जानते हैं कि आखिर कौन हैं ये हसीना और क्या है इनसे जुड़ा किस्सा?
किस एक्ट्रेस ने किया था रियल गैंगस्टर संग काम?
दरअसल, हम बात कर रहे हैं, हिंदी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस भाग्यश्री की। भाग्यश्री ने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से बॉलीवुड में कदम रखा था। अपने काम से एक्ट्रेस ने हर किसी का दिल जीता और लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई। भाग्यश्री ने दूरदर्शन सह्याद्री को दिए एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि एक बार उन्होंने पर्दे पर रियल गैंगस्टर संग काम किया था।
ज्यादा रोल नहीं मिलते थे
इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने अपनी फिल्मों में जितने भी रोल अदा किए हैं, वो सभी यादगार रहे हैं। भाग्यश्री ने कहा कि जब भी किसी फिल्म को साइन करती थी, तो वो इस बात का ख्याल रखती थी कि उनका वो किरदार जब दर्शक देखें, तो भूल ना पाए। वो समय ऐसा था जब मैरिड एक्ट्रेसेस को फिल्मों के ज्यादा ऑफर नहीं मिलते थे और जो रोल मिलते थे वो ज्यादातर पसंद नहीं आते थे।
असली गैंगस्टर संग करना पड़ा काम
भाग्यश्री ने आगे कहा कि मैंने कन्नड़, तेलुगू और बंगाली फिल्मों में भी काम किया है। इतना ही नहीं बल्कि एक तेलुगू फिल्म में तो उन्होंने असली के गैंगस्टर संग काम किया था। फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें बहुत डर लग रहा था। पहले सरकार से परमिशन ली गई और फिर फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। शूटिंग के लिए अपराधियों को जेल से बाहर लाया गया।
फिल्म की कहानी
एक्ट्रेस ने बताया कि उस फिल्म की कहानी आरोपियों की रियल लाइफ पर बेस्ड थी। फिल्म में मेरा किरदार एक पत्रकार का था, जो उनसे मिलने के बाद उनके बारे में जानने की कोशिश करती है और जानकारी जुटाती है। उन्हें बताना होता है कि कोई भी इंसान अपने जन्म से अपराधी नहीं बनता है बल्कि हालात उसे वैसा बना देते हैं।
20 से 30 लोगों का किया था मर्डर
भाग्यश्री ने आगे कहा कि जब मैंने फिल्म साइन की थी, तो मुझे ये बहुत ही मजेदार लगी थी, लेकिन एक दिन जब मैं सेट पर गई, तो मुझे पता लगा कि असली गैंगस्टर के साथ शूट करना है। वो गैंगस्टर जिसने 20 से 30 लोगों का मर्डर किया था और जैसे ही वो शूटिंग के लिए आए, तो मैं उन्हें देखकर हैरान रह गई। उन्होंने भगवा कलर के कपड़े पहने थे और उनके गले में मोटी-मोटी चैन थी।
एक्ट्रेस को शांति मिली
इतना ही नहीं बल्कि उनके पीछे 10 से 12 बॉडीगॉर्ड भी थे। वो आए और बैठ गए और उन्होंने मुझसे कहा कि मैं तुम्हें बहुत पसंद करता हूं। मैंने जब उनकी ये बात सुनी तो मेरी सांसें अटक गई। उस वक्त मेरे दिमाग में एक सवाल था कि अब क्या होगा? हालांकि, इसके बाद जो हुआ, वो भी हैरान करने वाला था। गैंगस्टर ने कहा कि तुम मेरी बहन के जैसी दिखती हो और उनके मन में वैसी ही फीलिंग्स थी। गैंगस्टर की ये बातें सुनकर मुझे शांति मिली।
यह भी पढ़ें- टीवी की विलेन ने पति का घर छोड़ा, बॉयफ्रेंड से मिला धोखा, शराब पीकर किया हंगामा; आपने पहचाना?
संबंधित खबरें
आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 hr ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 hr ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
2 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
3 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
4 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
20 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
23 hrs ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day ago19वें दिन धीमी पड़ी 'जेलर 2' की रफ्तार, जानें वर्ल्डवाइड कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines