Bhagyashree Birthday: बॉलीवुड एक्ट्रेस भाग्यश्री आज अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। 23 फरवरी 1969 को एक राजपरिवार में जन्मी भाग्यश्री की जिंदगी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। पहली ही फिल्म में रातों रात स्टार बनी भाग्यश्री ने अचानक से एक्टिंग छोड़ दी। महज 19 साल की उम्र में उन्होंने शादी रचाई। जिसका खामियाजा उन्हें अपने करियर की कुर्बानी देकर चुकाना पड़ा। पहली फिल्म से स्टार बनी भाग्यश्री फिर कभी स्टारडम हासिल ना कर सकीं। तो आइए आज भाग्यश्री के जन्मदिन (Bhagyashree Birthday) पर उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प किस्सों के बारे में जानते हैं।
सांगली की राजकुमारी हैं भाग्यश्री
बॉलीवुड अदाकारा भाग्यश्री का रिश्ता महाराष्ट्र के सांगली राज परिवार से है। भाग्यश्री सांगली के राजा रह चुके विजयसिंह राव माधवराव पटवर्धन की बड़ी बेटी हैं और उनका पूरा नाम श्रीमंत राजकुमारी भाग्यश्री राज पटवर्धन है। हालांकि सांगली का राजकुमारी को फैंस सिर्फ भाग्यश्री के नाम से ही पहचानते हैं।
सलमान खान संग किया डेब्यू
फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में सुमन का रोल निभाकर भाग्यश्री ने लाखों लोगों का दिल जीत लिया था। वैसे तो भाग्यश्री ने अमोल पालेकर के सीरियल कच्ची धूप से पर्दे पर कदम रखा था। मगर 1989 में सलमान खान की सुमन बनकर भाग्यश्री रातों रात स्टार बन गई थीं। बेशक लीड रोल में यह सलमान की भी पहली फिल्म थी। मगर फिल्म की सारी लाइम लाइट भाग्यश्री ने लूट ली थी।
घर से भागी भाग्यश्री
18 साल की उम्र में पहली ही फिल्म से स्टारडम हासिल कर चुकी भाग्यश्री ने अगले ही साल फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला कर लिया। दरअसल भाग्यश्री का दिल मशहूर बिजनेसमैन हिमालय दासानी पर आ गया था। दोनों स्कूल में साथ पढ़ते थे और देखते ही देखते यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। हालांकि भाग्यश्री के परिवार को यह रिश्ता ना मंजूर था। लिहाजा उन्होंने घर से भाग कर शादी कर ली।
पति को दी 15 मिनट की मोहलत
भाग्यश्री ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उन्होंने हिमालय से सिर्फ एक सवाल पूछा कि क्या वो इस रिश्ते के लिए राजी हैं? अगर हां, तो 15 मिनट में भाग्यश्री को लेने आ जाएं उन्होंने घर से भागने का फैसला कर लिया है और दोनों ने भाग कर मंदिर में शादी कर ली। इस शादी में भाग्यश्री की फैमिली तो शामिल नहीं हुई। मगर ‘मैंने प्यार किया’ के डायरेक्टर सूरज बड़जात्या और सलमान खान भाग्यश्री की शादी के गवाह जरूर बने थे।
प्रेग्नेंसी में की शूटिंग
19 साल की उम्र में शादी करने वाली भाग्यश्री कुछ ही महीनों में प्रेग्नेंट भी हो गईं। भाग्यश्री ने बताया था कि, मैंने प्यार किया के पोस्टर शूट के दौरान वो 5 महीने की प्रेग्नेंट थीं। मगर इस बात की भनक फिल्म की पूरी टीम को नहीं लगी। हालांकि भाग्यश्री के को-स्टार सलमान उन्हें मोटी कहकर चिढ़ाते थे।
पर्दे पर हुआ फ्लॉप कमबैक
शादी के एक दशक बाद भाग्यश्री ने बड़े पर्दे पर वापसी करने की पूरी कोशिश की। मगर उन्हें पहली फिल्म जैसा चार्म नहीं मिल सका। भाग्यश्री ने हिन्दी फिल्मों से लेकर तेलगु और भोजपुरी फिल्मों में भी हाथ आजमाया। मगर भाग्यश्री को दोबारा वो स्टारडम कभी नहीं मिला।
फिटनेस फ्रीक हैं भाग्यश्री
शादी के बाद करियर की कुर्बानी देने के बावजूद भाग्यश्री आज इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम बन चुकी हैं। भाग्यश्री की फैन फॉलोइंग कम नहीं हुई है। 55 साल की पूरी हो चुकी भाग्यश्री फिटनेस और खूबसूरती के मामले में कई बॉलीवुड हीरोइनों को मात देती नजर आती हैं।
संबंधित खबरें
Koffee With Karan 9 में सलमान खान समेत गेस्ट बनेंगे ये 20 सितारे!
1 hr agoBigg Boss 20: 'तेरे जैसे बहुत देखे...', काजी तौकीर से फिर भिड़े स्काउट
2 hrs agoBreaking Bad के स्टार RJ Mitte का 34 की उम्र में हुआ निधन
3 hrs agoLIVE: यामी गौतम 'नई-नवेली' के गाने लॉन्च के लिए जाएंगी राम मंदिर
4 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
4 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
12 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
14 hrs agoदिलजीत दोसांझ ने बदली दिल्ली कॉन्सर्ट की डेट, जानें अब कब करेंगे परफॉर्म
14 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
16 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines