Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने बांद्रा वेस्ट में 37.80 करोड़ में एक अपार्टमेंट खरीदा है, जो 2,497 वर्ग फुट में फैला है।
इतना ही बल्कि ‘कृष्णा राज बंगले’ में भी आलिया का नया घर बन रहा है। हाल ही में अपनी बहन शाहीन भट्ट को करोड़ों के दो फ्लैट गिफ्ट किए थे।
आलिया भट्ट ने खरीदा नया घर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आलिया के प्रोडक्शन हाउस ‘इंटरनल सनशाइन प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड’ ने इसे खरीदा है। वहीं, इस अपार्टमेंट का एड्रेस पाली हिल में एरियल व्यू कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी लिमिटेड में स्थित है। साथ ही इसके लिए उन्होंने कथित तौर पर 2.26 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी भी चुकाई है और 10 अप्रैल 2023 को इस बिक्री एग्रीमेंट को रजिस्टर किया है।
बहन शाहीन को आलिया भट्टा ने गिफ्ट किए दो अपार्टमेंट
इतना ही नहीं बल्कि अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी बहन शाहीन को 10 अप्रैल की मुंबई में 7.68 करोड़ रुपये के दो अपार्टमेंट गिफ्ट किए थे। वहीं, ये फ्लैट जुहू में स्थित Gigi अपार्टमेंट में है, जो 2,086.75 स्क्वॉयर फीट में फैला हुआ है। इसके स्टैंप ड्यूटी के लिए उन्होंने 30.75 लाख रुपए ट्रांजेक्शन किए हैं।
‘वास्तु’ में रह रही हैं अभिनेत्री आलिया भट्ट
बता दें कि एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों अपने पति और बेटी के साथ बांद्रा के पाली हिल में ‘वास्तु’ में रह रही हैं। इसी के साथ आलिया और रणबीर को ‘कृष्णा राज बंगले’ की कंस्ट्रक्शन का निरीक्षण करते हुए भी स्पॉट किया जाता है।
इन फिल्मों में नजर आएंगी एक्ट्रेस आलिया भट्ट
वहीं, अगर आलिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो, बहुत जल्द आलिया रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आने वाली है। इसी के साथ अभिनेत्री फरहान अख्तर की जी ले जरा में भी प्रियंका चोपड़ा और कटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी। फैंस को आलिया भट्ट की फिल्मों को बेसब्री से इंतजार है और बहुत जल्द एक्ट्रेस की ये फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
संबंधित खबरें
Ramayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
53 mins agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
2 hrs ago'मुझे नहीं रहना...', 'बिग बॉस 20' में माही विज को क्यों आया गुस्सा?
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day ago'संदेशे आते हैं...', 'बिग बॉस 20' में फैमिली की आवाज सुन रोए घरवाले
1 day agoदीया मिर्जा के वीडियो पर HC से BMC को फटकार; वीडियो बहाल करने का आदेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines