Bollywood Actress: हिंदी सिनेमा के ना सिर्फ एक्ट्रर्स बल्कि एक्ट्रेसेस भी बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। जी हां, बी-टाउन की हसीनाएं एक के बाद एक कमाल की फिल्में देती रहती हैं। आज हम आपको देश की उस हसीना के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने एक के बाद एक 300 करोड़ी फिल्में दीं। आइए जानते हैं कि कौन हैं ये एक्ट्रेस?
एक-दो नहीं पांच, 300 करोड़ी फिल्में
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण हैं। जी हां, दीपिका पादुकोण ही देश की वो एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने एक के बाद एक दो-तीन नहीं बल्कि पांच 300 करोड़ी फिल्में दी हैं। आइए आपको बताते हैं कि आखिर कौन-सी हैं ये पांच फिल्में? इस लिस्ट में पहला नाम हालिया रिलीज फिल्म ‘सिंघम अगेन’ का है। दूसरा नाम कल्कि 2898 एडी है। तीसरी फिल्म फाइटर। चौथी जवान और पांचवी पठान हैं।
ये हैं दीपिका की 300 करोड़ी फिल्में
सिंघम अगेन
अजय देवगन की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ हाल ही में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है। 1 नवंबर को रिलीज हुई इस फिल्म में अजय के अलावा दीपिका पादुकोण भी अहम रोल निभा रही है। इस फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो फिल्म दुनियाभर में 336.35 करोड़ रुपये की कमाी कर चुकी है।
कल्कि 2898 एडी
27 जून 2024 को रिलीज हुई इस फिल्म ने भी जमकर कमाई की है। इस फिल्म के दुनियाभर के कलेक्शन की बात करें तो ‘कल्कि 2898 एडी’ ने 1042.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म में ना सिर्फ दीपिका बल्कि साउथ सुपरस्टार प्रभास भी लीड रोल में थे।
फाइटर
दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ भी इस लिस्ट में शामिल है। जी हां, इस फिल्म को इस साल के शुरू में यानी 25 जनवरी 2024 को रिलीज किया गया था। फिल्म की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने दुनियाभर में 344.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
जवान
शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ में भी दीपिका का अहम रोल था। इस फिल्म में एक्ट्रेस की एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो 7 सितंबर 2023 को रिलीज हुई इस फिल्म ने दुनियाभर में 1148.32 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
पठान
25 जनवरी 2023 को इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उतारा गया था। फिल्म ने रिलीज होती ही धमाका किया और दीपिका की इस फिल्म ने 1050.3 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इस तरह दीपिका देश की वो एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने बैक-टू-बैक पांच 300 करोड़ी फिल्में दी हैं।
यह भी पढ़ें- Sambhaji Maharaj कौन? जिनपर बनी दो फिल्में आगे-पीछे होंगी रिलीज, Vicky Kaushal को नुकसान!
संबंधित खबरें
यूट्यूबर अमृत सिंह डैरेन पर केरल में क्यों हुई FIR? वीडियो में क्या थे दावे
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
20 hrs agoखेसारी लाल यादव पर फेंकी गई चप्पल, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का फूटा गुस्सा
20 hrs agoबिग बॉस 20 में आएगा ट्विस्ट, लव गिल से सवाल करेंगी स्काउट की गर्लफ्रेंड
22 hrs agoविवाद के बाद रो पड़े थे दलेर मेहंदी, मिका सिंह ने बताई भाई की भावुक कहानी
1 day agoबॉलीवुड का सुल्तान है यह बच्चा, 100 से ज्यादा फिल्मों में आ चुका है नजर
1 day ago'चेहरे सामने आ गए...', TV देखकर हैंडलर ने टाइगर के हमलावरों को कैसे निकाला?
1 day agoप्रभास की 'फौजी' का टीजर रिलीज, बोस आए नजर; मार्च 2027 में आएगी फिल्म
1 day agoसलमान की तारीफ में क्या बोले थे टाइगर? जिसके चलते शूटरों ने चलाई गोलियां
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines