हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

बॉलीवुड एक्टर को मिलीं अंडरवर्ल्ड से धमकियां, कई फिल्मों से निकाले गए बाहर, हुआ बड़ा खुलासा

Vivek Oberoi On Facing Professional Sabotage: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर ने खुलासा किया है कि उन्हें अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिली थी।

विज्ञापन
Actor On Facing Professional Sabotage

Vivek Oberoi On Facing Professional Sabotage: बॉलीवुड अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी जिंदगी से जुड़े एक ऐसे दौर का खुलासा किया है, जब उन्होंने अपने करियर में बुरा वक्त देखा था। उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा था। ब्लॉक बस्टर डेब्यू के बाद भी एक्टर एक-एक फिल्म के लिए तरस गए थे। इसी दौर को लेकर अभिनेता ने एक बड़ा खुलासा किया है।चलिए आपको बताते हैं विवेक ओबेरॉय ने क्या कुछ कहा है।

अंडरवर्ल्ड से मिलीं धमकियां- विवेक ओबेरॉय

दरअसल विवेक ओबेरॉय ने इंटरव्यू में खुलासा किया है कि उन्हें अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिली थीं। ये खुलासा उन्होंने एंटरटेनमेंट लाइव के साथ बातचीत में किया, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे उनकी पेशेवर साजिशों और धमकियों ने उनके जीवन पर असर डाला और उन्होंने इन मुश्किलों से कैसे पार पाया।

विवेक ने उस दौर को याद करते हुए कहा, ‘मेरे करियर के उस समय में मुझे अंडरवर्ल्ड से गंभीर धमकियां मिलीं। पुलिस को मुझे सुरक्षा गार्ड और हथियार देने पड़े। मेरे परिवार को इस स्थिति से काफी परेशानी थी। हालांकि मैंने सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाए, लेकिन मैं मेरे माता-पिता और बहन की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंतित रहा।’

एक्टर ने किया ट्रोलिंग का भी सामना

अभिनेता ने खुलासा किया कि इस मुश्किल दौर में उन्होंने ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि ‘मेरे मामले में स्थिति बहुत ही गंभीर थी। मुझे ट्रोलिंग और कई साजिशों का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि ‘जिन प्रोजेक्ट्स को मैंने साइन किया था, वो मुझसे छीन लिए गए। इसके साथ ही अंडरवर्ल्ड से धमकियां मिलने लगीं, जिसके कारण पुलिस को मुझे सुरक्षा गार्ड और हथियार देने पड़े।’

विवेक ने बताया कि कैसे इन मुश्किलों ने उनके व्यक्तिगत जीवन पर भी असर डाला। विवेक ने कहा कि ‘जब आप एक कठिन दौर से गुजरते हैं, तो उसकी तीव्रता का अनुभव करना पड़ता है। अगर ये खराब समय छोटा होता है, तो आप जल्दी ठीक हो जाते हैं लेकिन अगर यह समय लंबा खिचता है, तो ठीक होने में काफी समय लगता है। ऐसा लगता है जैसे घाव ठीक हो जाता है, लेकिन दर्द फिर से उभर आता है, जिससे आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता है।’

विवेक ओबेरॉय की पर्सनल लाइफ

आपको बता दें विवेक की शादी 2010 में प्रियंका से हुई थी, जो पूर्व कर्नाटक मंत्री दिवंगत जीवराज अल्वा की बेटी हैं और फेमस नृत्यांगना नंदिनी की बहन हैं। दोनों के दो बच्चे हैं। विवेक अक्सर अपने परिवार के साथ की तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हैं, जो बताता है कि वो अपने निजी जीवन में काफी खुश हैं।

यह भी पढ़ें: फिल्म Emergency के चलते Kangana Ranaut को हुआ बड़ा नुकसान, करना पड़ गया ये काम!

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Himanshu Soni

हिमांशु सोनी न्यूज 24 में सीनियर सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के तौर पर टीवी, फिल्म जगत और ओटीटी की कोई खबर हिमांशु की पैनी नजरों से बच नहीं पाती। हिमांशु की एंटरटेनमेंट के अलावा स्पोर्ट्स की खबरों पर भी अच्छी पकड़ है। हिमांशु पिछले 5 साल से मीडिया में हैं। इस दौरान हिमांशु ने नेटवर्क 18 ग्रुप, इंडिया टुडे ग्रुप डिजिटल (ITGD), टीवी 9 ग्रुप जैसे बड़े-बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। हिमांशु ने डिजीटल पर एंकर और कंटेंट राइटर की भूमिका निभाई है। हिमांशु हरियाणा के यमुनानगर के रहने वाले हैं। इंजीनियरिंग के छात्र रह चुके हिमांशु हिन्दी पत्रकारिता में मास्टर्स और पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान यूनिवर्सिटी के सिल्वर मेडलिस्ट हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें